{"_id":"6672d9d2363c36662702cd57","slug":"married-woman-dies-under-suspicious-circumstances-in-laws-accused-of-murder-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-118142-2024-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, ससुराल वालों पर हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, ससुराल वालों पर हत्या का आरोप
विज्ञापन
मृतक आरती देवी फाइल फोटो ।
बरखेड़ा। गांव कुरैया ताल्लुके फूटाकुआं में बुधवार को एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या करने का आरोप लगाया है।
करेली थाना क्षेत्र के गांव शहजादपुर हर्रई निवासी हरिशंकर ने बताया कि उसकी पुत्री आरती देवी (24) का विवाह करीब दो वर्ष पूर्व बरखेड़ा क्षेत्र के गांव कुरैया ताल्लुके फूटाकुआं निवासी हरिशंकर के साथ हुआ था। आरोप है कि विवाह के कुछ समय बाद से ससुराल के लोग दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को प्रताड़ित करने लगे।
कई बार समझाने के बाद भी ससुराल के लोग नहीं माने। नवंबर माह में विवाहिता की ओर से बरखेड़ा थाने में चार लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। दो माह पूर्व समझौता होने के बाद ससुराल के लोग विवाहिता को साथ ले गए। आरोप है कि बुधवार को विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई।
विज्ञापन
जानकारी मिलने के बाद मायके पक्ष के लोग सीएचसी पहुंचे। पिता ने पति समेत अन्य ससुराल के लोगों पर पुत्री की हत्या करने का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की। इंस्पेक्टर राजकुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।
--
दो दिन पूर्व घर पर ही दिया था बच्चे को जन्म
पिता का कहना है कि पुत्री गर्भवती थी। दो दिन पूर्व ही ससुराल के लोगों ने बेहतर उपचार के बजाय घर पर ही सामान्य प्रसव करा दिया था। बच्चे का जन्म होने के बाद उसकी हालत बिगड़ गई थी। पिता ने ससुराल पक्ष के लोगों पर मारने की नीयत से सही उपचार नहीं कराने का भी आरोप लगाया है।