फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Married woman died under suspicious circumstances

Pilibhit News: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत

Tue, 30 Apr 2024 09:48 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2024 09:48 PM IST
विज्ञापन
Married woman died under suspicious circumstances
-परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को दी सूचना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। यहां एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते मामले की सूचना पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की।
थाना गजरौला क्षेत्र के गांव गुर्ज गौटिया निवासी हरप्रसाद की पुत्री विमला देवी (25) का विवाह आठ वर्ष पूर्व थाना न्यूरिया क्षेत्र के गांव बिचपुरी गौटियां निवासी गोविंद राम के पुत्र धर्मेंद्र कुमार से हुआ था। ससुराल पक्ष ने अपनी हैसियत के अनुसार दान दहेज देकर पुत्री को घर से विदा किया था। उसके बाद भी ससुराल पक्ष के लोग लगातार विवाहिता को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे।
सोमवार सुबह विवाहिता के परिजनों को सूचना मिली कि विमला देवी की मौत हो गई है। परिजन तत्काल उसकी ससुराल पहुंचे, तो वह मृत पड़ी हुई थी। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मृतका के पिता हरप्रसाद ने उसके पति, ससुर, सास, देवर के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक थाना न्यूरिया प्रदीप कुमार बिश्नोई का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
करलिया गांव में भी संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मौत

कलीनगर। माधोटांडा क्षेत्र के गांव करलिया में सोमवार रात युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
करलिया गांव निवासी 19 वर्षीय युवती की मौत की जानकारी मंगलवार सुबह गांव के कुछ लोगों को हुई। परिजन अंतिम संस्कार के लिए जल्दबाजी कर शव को गांव में स्थित खेत पर ले गए। इसी बीच गांव के किसी व्यक्ति ने यूपी 112 को सूचना दी। इसके बाद थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शव लगभग जल चुका था। एसओ अचल कुमार ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि परिजनों ने युवती की शादी कही तय की थी। सोमवार को रोक का कार्यक्रम भी हुआ था। पुत्री उक्त रिश्ते से संतुष्ट नहीं थी। युवती का कहीं और प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस बात से नाराज होकर रात को युवती ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को जानकारी न देने की स्थिति में परिजनों से पूछताछ की जा रही है। इधर गांव के लोग फंदा लगाने की बात कर रहे हैं। संवाद

--
संदिग्ध हालात में युवक झुलसा

कलीनगर। संदिग्ध परिस्थितियों में युवक झुलस गया। पत्नी ने बहनोई पर पेट्रोल डालकर आग लगने का आरोप लगाया है।
मामला कलीनगर के वार्ड नंबर दो का है। पुलिस को दी गई तहरीर में महिला का आरोप है कि पति के बहनोई व अन्य रिश्तेदार लंबे समय से परिवार में विवाद करने के प्रयास में रहते है। शराब पिलाकर उकसाते हैं। मंगलवार सुबह बहनोई व अन्य रिश्तेदार घर पर आए और पति से गाली गलौज करने लगे। इसके बाद अचानक पति पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। जिससे वह बुरी तरह झुलस गए। किसी तरह आग बुझाकर माधोटांडा सीएचसी लेकर आए। यहां से पूरनपुर सीएचसी रेफर कर दिया गया। एसओ अचल कुमार ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed