{"_id":"64c6a3eb0dbf5ae0960bf984","slug":"married-woman-died-in-suspicious-circumstances-after-two-months-of-marriage-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-1920-2023-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: शादी के दो माह बाद विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: शादी के दो माह बाद विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत
Sun, 30 Jul 2023 11:24 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sun, 30 Jul 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के गांव गाजीपुर कुंडा में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। थाना बरखेड़ा पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। इसमें मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी।
थाना सेहरामऊ क्षेत्र के गांव गढकलां निवासी रामनिवास ने बताया कि उनकी बहन सुशीला की शादी दो माह पूर्व बरखेड़ा क्षेत्र के गांव गाजीपुर कुंडा निवासी केशव कुमार से हुई थी। सुशीला की 29 जुलाई को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। इसकी सूचना ससुराल पक्ष के लोगों ने नहीं दी। मायके वालों को रिश्तेदारों से सुशीला की मौत की खबर मिली।
मायके वाले पहुंचे तो ससुराल के लोगों ने बीमारी से मौत होने की बात कही। रामनिवास का आरोप है कि ससुराल वालों ने सुशीला की हत्या की है। पुलिस का कहना है कि मायके वालों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह सामने न आने पर विसरा सुरक्षित किया गया है। उसे जांच के लिए भेजा जाएगा।