फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Married woman beaten and thrown out of the house along with innocent child

Pilibhit News: विवाहिता को मारपीट कर मासूम संग घर से निकाला

Thu, 12 Jun 2025 11:47 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Thu, 12 Jun 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Married woman beaten and thrown out of the house along with innocent child
कलीनगर। शादी के बाद पति की सेना में नौकरी लगते ही ससुराल के लोग अतिरिक्त दहेज की मांग कर विवाहिता को परेशान करने लगे। एसपी के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। माधोटांडा क्षेत्र के ग्राम जमुनिया निवासी कलावती ने एसपी के आदेश पर माधोटांडा थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसकी शादी 10 साल पहले गजरौला कला निवासी हिमाचल प्रसाद वर्मा से हुई थी। शादी में मायके पक्ष के लोगों ने हैसियत के अनुसार काफी दान-दहेज दिया था। शादी के बाद उसके पति की सेना में नौकरी लग गई। इसके बाद पति के अलावा जेठ विजयपाल वर्मा, ससुर हेतराम, सास मीरा देवी कम दहेज का ताना देने लगे।
विज्ञापन

अतिरिक्त दहेज के रूप में एक लाख रुपये और अन्य सामान की मांग को लेकर उसके साथ मारपीट करने लगे। उसकी दो पुत्रियां भी हैं। आरोप है कि 18 अक्तूबर 2024 को आरोपियों ने रात के समय उसके साथ मारपीट की और मासूम बेटी के साथ उसे घर से निकाल दिया। पंचायत के बाद वह दोबारा ससुराल चली गई।
विज्ञापन

आरोप है कि नौ मार्च 2025 को नौकरी से घर आए पति ने अपने परिजनों के साथ उसके साथ मारपीट की। थाना प्रभारी अशोक पाल ने बताया कि मामले में विवेचना शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed