फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Married woman accuses in-laws of harassing her for dowry

Pilibhit News: विवाहिता का ससुरालियों पर दहेज के लिए उत्पीड़न करने का आरोप

Sat, 22 Jun 2024 01:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
Married woman accuses in-laws of harassing her for dowry
बीसलपुर (पीलीभीत)। दियोरिया कोतवाली के एक गांव की विवाहिता ने शाहजहांपुर में रह रहे अपने ससुरालियों के विरुद्ध दियोरिया कोतवाली में दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

दियोरिया कोतवाली के गांव दियोहना पट्टी निवासी रचना देवी ने बताया कि उनका विवाह चार वर्ष पूर्व शाहजहांपुर के कस्बा तिलहर के मोहल्ला मधुवन निवासी कमलेश से हुआ था। विवाह में कन्या पक्ष के लोगों ने अपने हैसियत के अनुसार दहेज दिया, लेकिन वर पक्ष के लोग दहेज से संतुष्ट नहीं हुए।
विज्ञापन

वर पक्ष के लोग कन्या पक्ष से दहेज और देने की मांग करने लगे। कन्या पक्ष के लोगों ने जब अपनी खराब आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए दहेज की मांग पूरी करने में असमर्थता जताई तो ससुराली रचना का उत्पीड़न करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान दोनों पक्षों में कई बार समझौते के प्रयास हुए लेकिन सभी विफल रहे। कोतवाल राजीव रंजन श्रीवास्तव ने बताया कि रचना की तहरीर पर दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। रिपेार्ट में रचना के पति कमलेश, ससुर श्रीराम, सास राजेश्वरी देवी और ननद लक्ष्मी देवी को नामजद किया गया है।
--
ससुरालियों पर मारपीट का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

बीसलपुर। दियोरिया कोतवाली के कस्बा मधवापुर निवासी विनीता देवी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि ससुराल के लोग बेवजह उसका उत्पीड़न कर रहे हैं, उससे मारपीट भी की जाती है। मायके पक्ष के समझाने के बाद भी ससुराल के लोग हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं।

कोतवाल राजीव रंजन श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति प्रभात कुमार, सास राजेश्वरी देवी और ननद प्रियंका देवी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed