फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Married woman abetted to suicide, five named including husband

Pilibhit News: विवाहिता को आत्महत्या के लिए उकसाया, पति समेत पांच नामजद

Mon, 30 Jun 2025 11:18 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jun 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
Married woman abetted to suicide, five named including husband
पीलीभीत। विवाहिता को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पति समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। दहेज में मांग पूरी न होने पर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकालने के बाद भी आरोपी उसे परेशान करते थे। उसके अश्लील फोटो भी वायरल किए गए थे।
विज्ञापन

न्यूरिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने कोर्ट के आदेश पर न्यूरिया थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसने पुत्री की शादी 11 मई 2022 को ग्राम सैजनिया निवासी एक युवक से की थी। आरोप है कि शादी में दिए दहेज से नाखुश पति के अलावा सास, ससुर, ननद, ननदोई ने दहेज के रूप में बाइक और दो लाख रुपये की मांग को लेकर विवाहिता के साथ मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन

20 अगस्त 2022 को ससुरालियों ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। इसका कोर्ट में वाद दायर किया गया। आरोप है कि इसके बाद ससुराल के लोगों ने पुत्री के अश्लील फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल किए। 19 अप्रैल 2025 को शाम के समय उसकी पुत्री अपनी मां के साथ कोर्ट से तारीख लेकर लौट रही थी। रास्ते में उसके पति ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे परेशान होकर 22 अप्रैल 2025 को पुत्री ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। थाना प्रभारी सुभाष कुमार मावी ने बताया कि मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है।
--
विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला

गजरौला। दहेज में पांच लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने विवाहिता के साथ मारपीट की। जानकारी होने पर समझाने पहुंचे मायके पक्ष के लोगों को भी पीटा। गजरौला पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
गजरौला थाना क्षेत्र के ग्राम लालपुर निवासी रिंकू ने गजरौला पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उन्होंने पुत्री काजल की शादी दो मई 2023 को जनपद बदायूं के दातागंज थाना के ग्राम कनकपुर निवासी विकास के साथ की थी। शादी में दिए दहेज से ससुराल के लोग संतुष्ट नहीं थे। आरोप है कि दहेज में पांच लाख रुपये की मांग को लेकर विवाहिता के साथ मारपीट करने लगे।

जानकारी होने पर 21 जून 2025 को मायके पक्ष के लोग ससुरालियों को समझाने पहुंचे। आरोप है कि इस पर विवाहिता के पति के अलावा ससुर कृष्णपाल, सास कमलेश ने उन लोगों के साथ मारपीट की। पुत्री को धक्का देकर ससुराल से बाहर निकाल दिया। उसकी बाइक भी छीनकर जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed