फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   marketing inspector locked in hotel room in pilibhit

घरेलू विवाद में उठाया ये कदम: होटल के कमरे में बंद हुए मार्केटिंग इंस्पेक्टर, मोबाइल कर लिया स्विच ऑफ

Tue, 08 Aug 2023 12:32 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 08 Aug 2023 12:32 PM IST
सार

पीलीभीत के एक होटल के एक कमरे में मार्केटिंग इंस्पेक्टर के बंद हो जाने से विभागीय अधिकारियों में खलबली मच गई। सूचना मिलते ही विभाग के तमाम आला अधिकारी समेत पुलिस मौके पर पहुंच गई।

विज्ञापन
marketing inspector locked in hotel room in pilibhit
मौके पर पहुंची पुलिस और अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत के एक होटल के एक कमरे में मार्केटिंग इंस्पेक्टर के बंद हो जाने से विभागीय अधिकारियों में खलबली मच गई। सूचना मिलते ही विभाग के तमाम आला अधिकारी समेत पुलिस मौके पर पहुंच गई। दरअसल प्रयागराज के रहने वाले जयसिंह शहर में मार्केटिंग इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं। यहां वह निरंजनकुंज कॉलोनी में किराये के कमरे में अकेले रहते हैं।

विज्ञापन


घरेलू विवाद के चलते सोमवार की देर शाम  शहर के टनकपुर हाइवे स्थित एक होटल में रूकने के लिए पहुंच गए। उन्होंने अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया। जब उनके घर से फोन किया गया, तो उनका नंबर स्विच ऑफ आया। परिजनों ने मामले की सूचना विभाग के आला अधिकारियों को दी। इसके बाद अधिकारियों ने सर्विलांस के जरिये मोबाइल की लोकेशन को निकलवाया। तब पता चला वह शहर के एक होटल में हैं।
विज्ञापन


विभाग के आला अधिकारी वहां पहुंचे। जहां उनके कमरे का दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने काफी देर तक दरवाजा ही नहीं खोला। सूचना मिलते ही सुनगढ़ी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। काफी देर बाद उन्होंने अपना दरवाजा खुद ही खोल दिया। बताया जा रहा है कि पारिवारिक कलह के चलते उन्होंने ऐसा काम किया है। दरवाजा खुलने के बाद अधिकारियों ने चेन की सांस ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed