{"_id":"57d44bdb4f1c1b255631b6a3","slug":"market-committee-will-reconstruct-three-streets","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी समिति कराएगी तीन सड़कों का पुनर्निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी समिति कराएगी तीन सड़कों का पुनर्निर्माण
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Sep 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खस्ता हाल सड़कों से परेशान जनता को निजात दिलाने के लिए केंद्रीय मंत्री ने मंडी समिति निदेशक को पत्र लिखा है। इसमें अमरिया क्षेत्र की तीन सड़कों का पुनर्निर्माण कराने के लिए कहा गया है।
केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी के प्रतिनिधि मंगली प्रसाद वर्मा ने पिछले दिनों अमरिया क्षेत्र की सड़कों की मरम्मत के लिए केंद्रीय मंत्री को पत्र लिखा था। इस पर केंद्रीय मंत्री ने राज्य कृषि उत्पादन मंडी के निदेशक राजशेखर को पत्र लिखा। इसमें अमरिया क्षेत्र में मझोला दियूनीडाम मार्ग से दीननगर तक, देवरनिया से फरदिया तक और परेवावैश्य से बरहा विक्रम होते हुए कुंडराकोठी तक तीन सड़कों का निर्माण मंडी समिति से कराने को कहा है। केंद्रीय मंत्री ने तीनों सड़कों के पुनर्निर्माण के लिए स्टीमेट बनाकर धनराशि जारी करने को कहा है।