फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Marital start preparations, the market grew lively

करवा चौथ की तैयारियां शुरू, बाजार में बढ़ी रौनक

Mon, 17 Oct 2016 11:16 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Mon, 17 Oct 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
Marital start preparations, the market grew lively
करवा चौथ की तैयारियां शुरू, - फोटो : पीलीभ्‍ाीत/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
पति की दीर्घायु की कामना को महिलाएं बुधवार को करवाचौथ का त्योहार मनाएंगी। पति के प्रति अमूल्य समर्पण की भावना को समाहित करते हुए महिलाएं पूरे दिन बिना अन्न और पानी के व्रत रखेंगी। इसको लेकर तैयारियां भी तेजी से शुरू हो गई हैं। पर्व को लेकर बाजार में खरीदारों की तादाद भी बढ़ने लगी है।
विज्ञापन

करवा चौथ पर्व को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। चूड़ी मार्केट, ब्यूटी पार्लर, कॉस्मेटिक्स शॉप पर भीड़ जुटना शुरू हो चुकी है। सोमवार को शहर के चूड़ी मार्केट में सबसे ज्यादा भीड़ दिखी। ब्यूटी पार्लरों पर भी मेहंदी लगवाने वालों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो चुका है। वहीं साड़ी शो रूम व बुटीक आदि पर महिलाओं का तांता लगा देखा गया। कारोबारियों के मुताबिक इस बार करवाचौथ पर मार्केट की स्थिति पहले से बेहतर होने की उम्मीद है। महिलाएं इस पर्व पर खासा खर्च कर रही हैं। 
विज्ञापन

बाजार में उतरे सुहाग सामग्री के रेडीमेड पैक
करवाचौथ पर्व पर महिलाएं परपंरागत आभूषणों का प्रयोग करती हैं। सुहाग सामग्री का भी खासा महत्व होता है। कई कंपनियों ने ब्रांडेड सुहाग सामग्री के रेडीमेड पैक की बड़ी रेंज को उतारा है। इसमें नेल पॉलिश, लिपस्टिक, सिंदूर, फेस पावडर, आई लाइनर, मेहंदी आदि उपलब्ध होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बांधनी व जोधपुरी साड़ी की बढ़ी डिमांड
करवा चौथ पर्व पर महिलाएं नए वस्त्र धारण कर पूजा अर्चना करती है। ऐसे में साड़ियों की डिमांड बढ़ना लाजिमी है। कई कंपनियों ने पर्व को कैश करने के लिए ब्रांडेड साड़ियों की रेंज उतारी है। इस बार बांधनी व जोधपुरी साड़ी की सबसे ज्यादा डिमांड हैं।

फिरोजाबादी व कोलकाता चूड़ी बनी पहली पसंद 
अन्य उत्पादों की तरह चूड़ी मार्केट में भी करवा चौथ के लिए बहुत कुछ खास उतारा गया है। इसमें इस बार फिरोजाबादी चूड़ी की खासी डिमांड है। बेहद कम दाम वाली यह चूडिय़ां कई कलर में उपलब्ध हैं। इसके अलावा नगयुक्त कोलकाता की चूडिय़ां भी खासी पसंद की जा रही है।
यह है रेंज
- बांधनी साड़ी            800 से 7000 रुपए तक
- जोधपुरी साड़ी        1000 से 7000 रुपए तक
- सुहाग सामग्री पैक        200 से 2400 रुपये तक
- फिरोबादी चूडिय़ा        80 से 350 रुपये तक
- कोलकाता ब्रांड चूड़ी        100 रुपये 450 रुपये तक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed