फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Many of the district's four sugar mills against procurement centers

जिले की चारों चीनी मिलों के कई क्रय केंद्र बदले

Thu, 17 Nov 2016 11:18 PM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला पीलीभ्ाीत
ब्ययूराो, अमर उजाला पीलीभ्ाीत Updated Thu, 17 Nov 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
गन्ना क्षेत्र आवंटन (सुरक्षण) की बैठक के बाद जिले की चारों चीनी मिलों के कई गन्ना केंद्र में बदलाव हुआ है। सर्वाधिक बदली पीलीभीत की एलएच और बरखेड़ा की बजाज मिल के क्रय केंद्रों में हुई है। बीसलपुर मिल का एक क्रय केंद्र कम हो गया है।
विज्ञापन

चीनी मिलें चलने से पूर्व गन्ना आपूर्ति के लिए उनके क्षेत्रों का निर्धारण होता है, लेकिन इस बार मिलों का संचालन जल्द शुरू होने के चलते गत वर्ष के क्रय केंद्रों के आधार पर ही गन्ना खरीद शुरू करा दी गई थी। अब लखनऊ में हुई बैठक के बाद जिले की मिलों के क्षेत्रों में बदलाव हुआ है। इनमें पीलीभीत स्थित एलएच मिल में सात केंद्र बढ़े हैं, जबकि छह कम हुए हैं। साथ ही एक नया केंद्र स्वीकृत हुआ है। इस पर मिल क्रय केंद्रों की संख्या 102 से बढ़कर 104 हो गई हैं। वहीं बीसलपुर मिल का क्रय केंद्र नगीपुर ब-1 कम कर दिया गया है। जिससे जिले में उसके क्रय केंद्रों की संख्या 11 रह गई है। पूरनपुर मिल में अब तक 24 क्रय केंद्र थे। इसमें 5 केंद्रों की बढ़ोत्तरी हुई है और एक केंद्र दूसरे क्षेत्र को स्थानांतरित किया गया है। जिससे चार क्रय केंद्रों की संख्या बढ़कर 28 हो गई है। बरखेड़ा की बजाज मिल के क्रय केंद्रों में पांच की कटौती की गई है। यहां पहले 51 क्रय केंद्र थे। दूसरे क्षेत्र के उसे दो केंद्र मिले हैं जबकि आठ केंद्र दूसरी मिल को दिए हैं। साथ ही पनबडिया (नवाबगंज) में नया केंद्र स्वीकृत हुआ है। इसे मिलाकर बरखेड़ी की बजाज मिल के क्रय केंद्रों की संख्या 45 रह गई है। जिला गन्ना अधिकारी राजेश्वर सिंह ने बताया कि मिलों के क्षेत्र आवंटन में बदलाव कर क्रय केंद्रों का निर्धारण कर दिया गया है। नए क्षेत्र निर्धारण के अनुसार ही मिलें गन्ना खरीद करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed