फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Maneka lays foundation of 86 projects

10.65 करोड़ के 86 कार्यों का शिलान्यास

Sat, 17 Feb 2018 07:57 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत Updated Sat, 17 Feb 2018 07:57 PM IST
विज्ञापन
Maneka lays foundation of 86 projects
Maneka gandhi

मोदी सरकार बनने के बाद चार साल में पहली बार केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी जिला पंचायत के कार्यक्रम में पहुंची। यहां उन्होंने 10.65 करोड़ की लागत से होने वाले 86 कार्यों के शिलान्यास शिलापट्टों का अनावरण किया। इस दौरान उन्होंने सड़कों की उम्र बढ़ाने को ओवरलोडिंग पर अंकुश लगाने की भी अपील की। साथ ही जिले को ओडीएफ बनाने में जिला पंचायत सदस्यों से सहयोग मांगा। 

विज्ञापन

शनिवार को जिला पंचायत परिसर में जिले के 86 निर्माण कार्यों के शिलान्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष आरती महेंद्र की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने बटन दबाकर 10.65 करोड़ की योजनाओं के शिलापट्टों का अनावरण किया। इसमें सीसी रोड के अलावा खड़ंजा, पक्की सड़कों की मरम्मत व पेंटिंग कार्य शामिल हैं। उन्होंने कहा कि सड़कों के निर्माण एवं मरम्मत पर सरकार बार-बार धन खर्च करती है, लेकिन हम अपने वाहनों पर मानक से अधिक वजन लादकर इन सड़कों को जल्दी खराब कर देते हैं। जिसका असर जनता पर ही पड़ता है। उन्होंने सड़कों को बनाए रखने के लिए ओवरलोडिंग पर अंकुश लगाने की जरूरत बताई। साथ ही जिले को ओडीएफ बनाने के लिए जिला पंचायत सदस्यों से भी सहयोग मांगा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार सभी को मुफ्त बिजली कनेक्शन उपलब्ध करा रही है। जिला पंचायत सदस्य अपने क्षेत्र के लोगों के आवेदन भरवाकर सौभाग्य योजना से विद्युत कनेक्शन दिलवाएं। इसका उन्हेें भी लाभ मिलेगा। कार्यक्रम का संचालन अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी देवेंद्र कुमार ने किया। इस दौरान पूरनपुर विधायक बाबूराम पास सीडीओ डॉ. दिनेश कुमार सिंह, एएमए जागन सिंह, सभी जिला पंचायत सदस्य एवं केंद्रीय मंत्री के प्रतिनिधि मौजूद रहे। 
विज्ञापन


यह होंगे कार्य 
-6.750किमी लंबी 08 सड़कों की मरम्मत पर 1.85 करोड़ खर्च
-2.11 किमी लंबी 10 सीसी रोड पर 1.57 करोड़ खर्च
-33 किमी लंबी 68 खड़ंजा की सड़कें व पुलिया 7.23 करोड़ खर्च

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed