{"_id":"6581e68b604e56869004b327","slug":"mandi-formed-a-team-and-started-investigating-the-shops-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-9505-2023-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: मंडी ने टीम बनाकर शुरू कराई दुकानों की पड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: मंडी ने टीम बनाकर शुरू कराई दुकानों की पड़ताल
विज्ञापन
पीलीभीत। मंडी समिति की दुकानों को लेकर उठे सवाल के बाद सिटी मजिस्ट्रेट ने सचिव से दुकानों का विवरण मांगा था। इसे नहीं दिया जा रहा था। अब खुद को फंसता देखकर मंडी के अधिकारियों ने तीन लोगों की टीम बनाकर जांच शुरू करा दी। इसके बाद रिपोर्ट सिटी मजिस्ट्रेट को भेजी जाएगी।
शहर की मंडी समिति की बाहरी दुकानों के आवंटन और वास्तविक दुकानदारों को लेकर डीएम से शिकायत हुई थी। सिटी मजिस्ट्रेट ने मंडी सचिव से दुकानों का पूरा विवरण मांगा था। कई बार कहने के बाद भी मंडी प्रशासन की ओर से सूचना नहीं दी गई थी। इसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट के कूड़े लहजे के बाद सचिव ने दुकानों को लेकर अब पहले अपने स्तर से जांच कराने की बात कही है।
इसके लिए टीम बनाई गई है। टीम दुकानों की पड़ताल कर रही है। इसमें देखा जा रहा है कि मौके पर किसका कब्जा है और आवंटन किसके नाम पर है। पूरी पड़ताल के बाद रिपोर्ट सिटी मजिस्ट्रेट को दी जाएगी। सिटी मजिस्ट्रेट सुनील कुमार सिंह ने बताया मंडी की ओर से जांच कराई जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट उनको मिलेगी। इसके बाद वह खुद मौके पर जाकर जांच करेंगे। संवाद