{"_id":"69be70adabc5623f00023d89","slug":"man-sent-objectionable-photos-to-the-girl-s-fianc-in-pilibhit-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: युवती के मंगेतर को भेजे आपत्तिजनक फोटो, युवक की करतूत से टूटा रिश्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: युवती के मंगेतर को भेजे आपत्तिजनक फोटो, युवक की करतूत से टूटा रिश्ता
Sat, 21 Mar 2026 03:49 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: Mukesh Kumar
Updated Sat, 21 Mar 2026 03:49 PM IST
सार
पीलीभीत के अमरिया क्षेत्र में एक युवक की करतूत से युवती का रिश्ता टूट गया। आरोपी ने युवती के मंगेतर को आपत्तिजनक फोटो भेज दिए। इस पर मंगेतर ने शादी से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : freepic
विस्तार
पीलीभीत के अमरिया क्षेत्र में युवक ने अपने साथी की मदद से युवती के मंगेतर के इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक फोटो भिजवा दिए। इससे युवती का रिश्ता टूट गया। पीड़ित युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
कस्बा अमरिया निवासी एक व्यक्ति ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। तहरीर में कहा है कि उसने अपनी पुत्री का विवाह दो माह पूर्व एक गांव निवासी युवक के साथ तय किया था। आरोप है कि बहेड़ी (बरेली) के ग्राम आदलपुर निवासी सुभाष ने अपने एक साथी के साथ मिलकर उनके होने वाले दामाद को इंस्टाग्राम पर बेटी के आपत्तिजनक फोटो और संदेश भेजे।
विज्ञापन
आरोपी की इन हरकतों के चलते उसकी बेटी का रिश्ता टूट गया। साथ ही परिवार को सामाजिक अपमान का सामना करना पड़ा। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी पहले भी एक बार रिश्ता तुड़वा चुका है। थाना प्रभारी अमित सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
