फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   man killed his cousin in a dispute over a fodder machine

Pilibhit News: चारा मशीन के विवाद में चचेरे भाई की हत्या, वारदात के बाद आरोपी फरार

Thu, 27 Jun 2024 10:51 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 27 Jun 2024 10:51 AM IST
सार

पीलीभीत के माधोटांडा थाना क्षेत्र के भैरों कला गांव में एक युवक की हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप मृतक के तहेरे भाई पर लगा है। वारदात के बाद से आरोपी फरार है। 

विज्ञापन
man killed his cousin in a dispute over a fodder machine
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत के माधोटांडा थाना क्षेत्र के भैरों कला गांव में बुधवार की रात चारा मशीन पर चारा काटने को लेकर हुए विवाद में युवक ने चचेरे भाई की हत्या कर दी। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। जानकारी के बाद बृहस्पतिवार सुबह सीओ पूरनपुर आलोक सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच की। मृतक के पिता ने भाई और भतीजे के खिलाफ थाने में हत्या की तहरीर दी है। 

विज्ञापन


गांव निवासी महेश चंद्र ने बताया कि उसके भाई रमेशचंद्र का घर आसपास में स्थित है। घर के नजदीक साझे की जमीन पर चारा मशीन लगी हुई है। बुधवार शाम उसका पुत्र गौरव उर्फ गुड्डू (30) मशीन पर चारा काटने गया था।
विज्ञापन


आरोप है कि बड़े भाई के पुत्र राहुल ने चारा काटने से मना करते हुए जान से मारने की धमकी दी। जिसपर उसका पुत्र वापस घर आ गया। कुछ देर बाद बड़ा भाई अपने पुत्र के साथ घर में घुस आया और परिजनों के साथ मारपीट करनी शुरू दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल ने गौरव के सिर पर कसी से प्रहार कर दिए। जिससे वह बेसुध होकर जमीन पर गिर गया। आरोपी मौके से भाग गए। कुछ देर बाद गौरव की मौत हो गई। एसओ अचल कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मामले में कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed