फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   man found dead in the room in Pilibhit

Pilibhit News: कमरे में सोने गया था युवक, आधी रात फ्रिज से टका मिला शव, परिवार में मचा कोहराम

Wed, 18 Sep 2024 12:56 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 18 Sep 2024 12:56 PM IST
सार

पीलीभीत के बरखेड़ा थाना क्षेत्र में मंगलवार रात एक युवक की मौत हो गई। उसका शव फ्रिज से टिका मिला। परिजनों के मुताबिक करंट लगने से युवक की मौत हो गई है। 

विज्ञापन
man found dead in the room in Pilibhit
युवक के घर के बाहर जुटे ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत के बरखेड़ा थाना क्षेत्र में मंगलवार रात घर के कमरे में सोने गए युवक का शव फ्रिज से टिका मिला। आधी रात को मोबाइल फोन चार्जिंग पर लगाने के लिए छोटा भाई कमरे में पहुंचा तो घटना जानकारी हुई। युवक की मौत से घर में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन


घटना बरखेड़ा के गांव पिपरिया मंडल की है। गांव निवासी आकाश (25) मंगलवार रात खाना खाने के बाद सोने के लिए अपने कमरे में चला गया। बताया जाता है कि रात को किसी समय चार्जिंग पर फोन लगाते समय वह करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


इसकी जानकारी तब हुई, तब उसका भाई कमरे में पहुंचा। हादसे के बाद परिजन बदहवास हो गए। आकाश गुरुग्राम की फैक्टरी में काम करता था। वह दो दिन पूर्व ही अपने घर आया था। उसकी पत्नी मायके गई हुई थी। मृतक का दो वर्षीय पुत्र भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed