Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   man clicked on the link and one lakh rupees were deducted from his account in pilibhit

Pilibhit News: दोस्त ने व्हाट्सएप पर भेजा लिंक, युवक ने किया क्लिक, खाते से कट गए एक लाख रुपये

Thu, 11 Dec 2025 04:57 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 11 Dec 2025 04:57 PM IST
सार

पीलीभीत में एक युवक को व्हाट्सएप पर आए लिंक पर क्लिक करना महंगा पड़ गया। लिंक पर क्लिक करने के बाद उसके खाते से एक लाख रुपये कट गए। जब उसके पास मैसेज आया तो उसे पता चला। 

विज्ञापन
man clicked on the link and one lakh rupees were deducted from his account in pilibhit
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

विस्तार

पीलीभीत के गजरौला थाना क्षेत्र के गांव देवीपुरा निवासी युवक के व्हाट्सएप नंबर पर अनजान नंबर से लिंक भेजा गया। युवक ने लिंक पर क्लिक किया। उसमें आधार और पैन नंबर दर्ज करते ही उसके बैंक खाते से एक लाख रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आईटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


गजरौला थाना क्षेत्र के ग्राम देवीपुरा निवासी नीरज कुमार ने गजरौला थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसका बैंक खाता सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया पीलीभीत शाखा में है। छह नवंबर को उसके व्हाट्सएप पर एक मित्र ने एक लिंक भेजा था। भरोसा करते हुए नीरज ने उस लिंक को खोलकर उसमें मांगी गई जानकारी आधार नंबर और पैन नंबर भर दी। 
विज्ञापन


खाते से रुपये निकलने के मैसेज आए तो चला पता 
जानकारी डालने के तीन दिन बाद नौ नवंबर को उसके खाते से दो बार में कुल एक लाख रुपये निकाल लिए गए। खाते से रुपये कटने का मैसेज आने पर उसे ठगी की जानकारी हुई। उसने गजरौला थाने पहुंचकर मामले की तहरीर दी। पुलिस ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए आईटी एक्ट सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी ब्रजवीर सिंह ने बताया कि साइबर पुलिस की मदद से ठगों की पहचान और ट्रांजेक्शन के बारे में जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि अंजान लिंक पर भरोसा न करें। किसी अंज्ञान व्यक्ति से ओटीपी साझा न करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed