फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Man beaten up upon arriving for sister's send-off; police personnel held hostage inside the house.

Pilibhit News: बहन की विदाई कराने पहुंचे युवक की पिटाई, पुलिसकर्मियों को घर में बनाया बंधक

Wed, 07 Oct 2026 11:50 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 07 Oct 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Man beaten up upon arriving for sister's send-off; police personnel held hostage inside the house.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पूरनपुर। बहन की विदाई कराने पहुंचे युवक और उसकी बहन के साथ ससुराल पक्ष के लोगों ने मारपीट कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस के सामने भी दोनों को पीटा गया। बीच बचाव करने आए एक युवक को भी नहीं बख्शा गया। मामला बढ़ने पर मौके पर मौजूद तीन पुलिसकर्मियों को घर के भीतर बंद कर धक्का-मुक्की की गई। अतिरिक्त पुलिस बल पहुंचने के बाद उन्हें मुक्त कराया जा सका। पुलिस ने छह नामजद समेत नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
घटना मंगलवार शाम गांव लाह की है। गांव पिपरिया दुलई निवासी उमाशंकर अपनी बहन ऊषा की विदाई कराने उसके ससुराल पहुंचे थे। आरोप है कि ससुराल वालों ने ऊषा को उनके साथ भेजने से मना कर दिया और गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर विवाद बढ़ गया। उमाशंकर ने इसकी सूचना पीआरबी पुलिस को दी।
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों के साथ वह दोबारा बहन की ससुराल पहुंचा। आरोप है कि वहां मौजूद लोगों ने उमाशंकर और ऊषा के साथ मारपीट शुरू कर दी। दोनों को पुलिस के सामने पीटते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। गांव के रजनीश ने बीच बचाव का प्रयास किया तो हमलावरों ने उसे भी मारपीट कर घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान घर में मौजूद लोगों ने तीन पुलिसकर्मियों को भी अंदर बंद कर लिया। पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की और डंडे चलने का शोर सुनकर मौके पर अफरातफरी मच गई। पुलिस टीम में शामिल महिला कांस्टेबल भी घटना से सहम गई। पुलिसकर्मियों को बंधक बनाए जाने की सूचना पर कोतवाली से अतिरिक्त बल गांव पहुंचा और काफी मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला।
उमाशंकर के रिश्तेदार एवं एक ग्राम पंचायत के प्रशासक के अनुसार, पुलिस ने मौके से मुख्य आरोपी को पकड़ लिया था। इसी दौरान आरोपी के घर की महिलाओं ने पुलिस का घेराव कर उसे छुड़ा लिया।

पुलिस ने उमाशंकर की तहरीर पर गांव लाह निवासी प्रेमराज, वासुदेव, आकाश, रामलखन, प्रेमपाल, कुंता देवी पत्नी दयाराम, आरती देवी पुत्री दयाराम, जूली पुत्री प्रेमराज और राजेश्वरी पत्नी राजेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ विधि भूषण मौर्य ने बताया कि नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed