फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Malaria figures have increased year after year in the district, with the number of hot spots reaching 200.

Pilibhit News: जिले में साल-दर साल बढ़ा मलेरिया का आंकड़ा, हॉट स्पॉट की संख्या 200

Sat, 25 Apr 2026 01:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Malaria figures have increased year after year in the district, with the number of hot spots reaching 200.
पीलीभीत। स्वास्थ्य विभाग का जागरूकता और बचाव कार्यक्रम जिले में मलेरिया के बढ़ते आंकड़े को थाम नहीं सका है। पिछले तीन सालों में जिले में मलेरिया संक्रमितों के आंकड़े तेजी से बढ़े हैं। हालांकि वर्ष 2023 के मुकाबले 2024 में मरीजों की संख्या कम रही। वहीं, 2025 में मलेरिया संक्रमितों की संख्या 700 के पार पहुंच गई थी। हालांकि विभाग संचारी रोग नियंत्रण अभियान में चयनित 198 हॉटस्पॉट क्षेत्रों में निगरानी व बचाव के उपायों पर अमल का दावा कर रहा है।
विज्ञापन


मच्छर से फैलने वाला मलेरिया संक्रमण घातक माना जाता है। इसका प्रकोप गर्मी और बरसात के मौसम में सबसे ज्यादा दिखता है। जिले में वर्ष 2020 से लेकर 2022 तक तीन वर्ष में मलेरिया की चपेट में आए लोगों की संख्या 50 से अधिक नहीं हुई। वर्ष 2023 से लगातार मरीजों का आंकड़ा बढ़ रहा है। जागरूकता की कमी, हॉटस्पॉट क्षेत्र की कागजी निगरानी, फॉगिंग मशीन-एंटी लार्वा आदि के छिड़काव की खानापूरी से जिले में मलेरिया तेजी से पांव पसार रहा है। वर्ष 2022 में मलेरिया संक्रमितों की संख्या 42 रही। वहीं, 2023 में यह आंकड़ा बढ़कर 559 पर पहुंच गई। लगातार साल-दर साल मलेरिया ने जिले में पैर जमाया है।
विज्ञापन

साल दर साल बढ़ा आंकड़ा
वर्ष जांच मलेरिया संक्रमित
2022 70728 42
2023 147422 563
2024 219123 414
2025 230487 713
2026 16938 3
क्या है मलेरिया का लक्षण
मलेरिया मच्छर से पीड़ित मरीज को ठंड लगकर तेज बुखार, शरीर में दर्द के साथ कमजोरी, सिरदर्द, उल्टी व गंभीर स्थिति में बेहोशी, सांस लेने में दिक्कत व खून की कमी होने लगती है। चिकित्सकों का कहना है कि इससे बचाव के लिए मच्छरदानी का उपयोग करना चाहिए। घर के आसपास गंदे पानी का जमाव नही होने दें। घर से बाहर निकलते समय पूरे कपड़े पहने। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--
पिछले वर्षों में मलेरिया की जांचों की संख्या बढ़ाई गई है। बचाव के उपाय पर अधिक अमल किया जा रहा है। हॉटस्पॉट चिह्नित कर लिए गए हैं। लोगों को जागरूक किया जा रहा है। साथ ही दवा का छिड़काव किया जा रहा है।
-डॉ. आलोक कुमार शर्मा, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed