फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Majhola-Birhani Road will be converted into four lane, budget released

Pilibhit News: फोरलेन में तब्दील होगा मझोला-बिरहनी रोड, बजट जारी

Fri, 16 Feb 2024 03:35 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 16 Feb 2024 03:35 AM IST
विज्ञापन
Majhola-Birhani Road will be converted into four lane, budget released
मझोला बिरहनी रोड । संवाद
पीलीभीत/मझोला। मझोला -बिरहनी भरा पचपेड़ा से उत्तराखंड को जाने वाले मार्ग को फोरलेन में तब्दील किया जाएगा। शासन की ओर से इसके लिए नौ करोड़ रुपये का बजट जारी किया गया है। सड़क के फोरलेन होने से यूपी के 20 गांव के लोगों को उत्तराखंड जाने में सुविधा मिलेगी। अभी तक यह रोड सिंगल लेन थी।
विज्ञापन

मझोला से बिरहनी पचपेड़ा होते हुए एक रोड पड़ोसी राज्य उत्तराखंड के सितारगंज को मिलाती है। इसकी लंबाई करीब 24 किलोमीटर की है। इस मार्ग से यूपी के 20 से ज्यादा गांवों के लोगों का रोजाना उत्तराखंड आना-जाना होता है। वहां के लोग भी यहां आते हैं। करीब दो साल पहले इस सड़क को ठीक किया गया था।
विज्ञापन

अंतरराज्यीय मार्ग होने के कारण लोग सडक के चौड़ीकरण की मांग कर रहे थे। अब इस सड़क को फोरलेन के लिए शासन ने मंजूरी दी है। सड़क का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण करने के लिए नौ करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। बजट जारी होने के बाद लोक निर्माण विभाग की ओर से निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की गई है। 15 माह में काम पूरा किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी मार्ग से सुडकुल पहुंचते हैं लोग
मझोला क्षेत्र के कई गांवों के लोग रोजाना काम करने के लिए यहां से सुडकुल स्थिति प्राइवेट कंपनियों में काम करने के लिए इसी मार्ग से जाते है। सड़क की हालत भी इस समय खराब है। गड्ढे हो गए हैं। इससे रात में वापस आने के दौरान लोगों को परेशानी होती है। अब फोरलेन होने से ग्रामीणों को काफी सुविधा मिल सकेगी। माना जा रहा है कि सड़क बन जाने से यात्रियों की सुविधा के लिए बसों का संचालन भी बढ़ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed