फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   mahasabha

महासभा कार्यकर्ताओं ने निकाला जुलूस

Wed, 10 Jun 2015 11:35 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत Updated Wed, 10 Jun 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
mahasabha
अखिल भारतीय किसान महासभा के तमाम कार्यकर्ता बुधवार को बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा अमृताखास पहुंचे और गेट पर जमा हुए और वहीं से जुलूस बनाकर पूरे गांव में घूमे। उसके बाद कार्यकर्ता पुन: बैंक गेट पर पहुंचकर धरने पर बैठ गए। प्रशासन से बिना अनुमति लिए हुए जुलूस निकालने और धरना देने की बात को लेकर कार्यकर्ताआें और पुलिस में नोकझोंक भी हुई। चार घंटे तक धरना देने के बाद कार्यकर्ताओं ने एसडीएम बीपी सिंह को संबोधित एक ज्ञापन दरोगा रघुनंदन सिंह यादव को सौंपा। ज्ञापन में शाखा प्रबंधक के कार्यकलापों की जांच कराने, बैंक शाखा में दलालों के  प्रवेश पर रोंक लगाने सहित आठ मांगे मांगें शामिल हैं। इस मौके पर महासभा के संयोजक रामऔतार  वर्मा, किशन लाल, बाबूराम, वीरपाल, रोशन लाल, राजपाल, ताराचंद्र, रामभरोसे, बादाम सिंह, जानकी प्रसाद, छेदालाल, रामचंद्र, अरविंद, नरेश, मुनीश, हरीश, सौरभ, गुड्डू, श्रीपाल और अर्जुन समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed