फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Maharishi Valmiki's procession was taken out with attractive tableaux.

Pilibhit News: आकर्षक झांकियों के साथ निकाली महर्षि वाल्मीकि की शोभायात्रा

Thu, 09 Oct 2025 12:17 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Thu, 09 Oct 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Maharishi Valmiki's procession was taken out with attractive tableaux.
बीसलपुर। नगर में आकर्षक झांकियों के साथ महर्षि वाल्मीकि की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। अनेक स्थानों पर लोगों ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया।
विज्ञापन


मोहल्ला दुबे के वाल्मीकि मंदिर से शाम को शोभायात्रा शुरू होने से पहले पालिकाध्यक्ष के प्रतिनिधि अमन जायसवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बैंड बाजा के साथ निकाली गई शोभायात्रा में सबसे आगे चल रही बग्घी पर महर्षि वाल्मीकि का स्वरूप विराजमान रहा। उसके पीछे चल रही बग्घियों पर भगवान राम-सीता, लक्ष्मण के स्वरूप धारण कर कलाकार सवार रहे। रास्ते में जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया।
विज्ञापन

शोभा यात्रा के साथ वाल्मीकि रामायण का पाठ होता रहा। पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में निकाली गई शोभायात्रा प्रमुख मार्गों से गुजरने के बाद देर रात वापस वाल्मीकि मंदिर में पहुंचकर समाप्त हो गई। शोभायात्रा में आयोजन समिति के रामशरण ,सतीश चंद्र ,पप्पू ,हरीश कुमार ,नीरज कुमार ,रोहित कुमार, सुनील कुमार ,राम लखन ,देवेंद्र कुमार, योगेश कुमार ,अरुण कुमार, सनी कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed