Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Mahant Sits on Hunger Strike for Temple Renovation Warns of Taking Samadhi if Demands Are Not Met

Pilibhit News: मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए अनशन पर बैठे महंत, मांगें पूरी न होने पर समाधि लेने की दी चेतावनी

Sat, 14 Mar 2026 05:21 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: Mukesh Kumar Updated Sat, 14 Mar 2026 05:21 PM IST
सार

पीलीभीत के बिलसंडा ब्लॉक क्षेत्र में प्राचीन मंदिर के जीर्णोद्धार समेत कई अन्य मांगों को लेकर महंत सत्यगिरि अनशन कर रहे हैं। शनिवार को उनके अनशन का सातवां दिन था। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं होती हैं तो वह समाधि ले लेंगे। 

विज्ञापन
Mahant Sits on Hunger Strike for Temple Renovation Warns of Taking Samadhi if Demands Are Not Met
महंत से वार्ता करते अफसर - फोटो : संवाद

विस्तार

पीलीभीत के बिलसंडा ब्लॉक क्षेत्र के गांव मझिगवां स्थित प्राचीन श्री सिद्ध लंगड़े बाबा आश्रम परिसर में बने मंदिर का जीर्णोद्धार की मांग को लेकर महंत सात दिन से अनशन पर बैठे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज कराई है। हालांकि तहसील प्रशासन ने शनिवार को अनशन समाप्त करा देने की बात कही, लेकिन महंत ने इससे इन्कार किया। महंत का कहना है कि अगर कोई जन प्रतिनिधि नहीं आया तो वह समाधि ले लेंगे।

विज्ञापन


बिलसंडा नगर के समीप श्री लंगड़े बाबा देवस्थल सैकड़ों वर्ष पुराना है। इसकी मान्यता है कि पूर्व में यहां बड़ा मेला लगता था। बच्चों के मंडन संस्कार हुआ करते थे। इस आश्रम के आसपास कहीं भी ओलावृष्टि नहीं होती थी। वर्तमान समय में महंत सत्यगिरि मंदिर में रहकर यहां की देखरेख करते हैं। उनका कहना है कि मंदिर की ओर कोई भी ध्यान भी दे रहा है। मंदिर जर्जर होता जा रहा है, रास्ता भी कच्चा है। पुलिया का भी अभी तक निर्माण नहीं किया गया। मंदिर का जीर्णोद्धार, सड़क और पुलिया निर्माण समेत अन्य मांगों को लेकर महंत सत्यगिरि अनशन पर बैठ गए। शनिवार को अनशन का सातवां दिन था। 

विज्ञापन
Trending Videos

मांगें पूरी होने पर ही समाप्त करेंगे अनशन 
अनशन की जानकारी होते ही तहसीलदार हबीब अंसारी, बीडीओ अमित शुक्ला, एसओ सिद्धांत शर्मा और लेखपाल विवेक दीक्षित आश्रम परिसर में पहुंचे। महंत सत्यगिरि ने अफसरों के सामने आश्रम तक पक्की सड़क, नहर पुलिया निर्माण, मॉडल शौचालय और मंदिर के जीर्णोद्धार की मांग रखी। उन्होंने बताया कि शनिवार को पहुंचे अधिकारियों के आश्वासन से वह संतुष्ट नहीं हैं। मंदिर के जीर्णोद्धार की मांग का प्रस्ताव पूरा होने बाद ही अनशन समाप्त करेंगे। मांग पूरी न होने पर नवरात्र के पहले दिन समाधि लेने की चेतावनी दी। 

तहसीलदार हबीब अंसारी ने बताया कि अनशन की सूचना पर वह आश्रम पहुंचे थे। महंत की मांगों को सुना गया है। आश्वासन पर महंत ने अपना अनशन समाप्त कर दिया है। वहीं महंत सत्यगिरि का कहना है कि मंदिर के जीर्णोद्धार को लेकर जब तक कोई जनप्रतिनिधि आश्रम परिसर नहीं पहुंचता है। मंदिर के जीर्णोद्धार कराए जाने के लिए धनराशि मुहैया नहीं कराता है। तब तक अनशन जारी रहेगा । 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed