{"_id":"6a287270fde93823be03f1ea","slug":"mahant-satyagiri-announced-that-he-would-take-samadhi-this-afternoon-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-161474-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: बिलसंडा में जीवित समाधि लेने पर अड़े महंत, धर्मस्थल का जीर्णोद्धार न होने से हैं आहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: बिलसंडा में जीवित समाधि लेने पर अड़े महंत, धर्मस्थल का जीर्णोद्धार न होने से हैं आहत
Wed, 10 Jun 2026 01:37 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 01:37 AM IST
सार
पीलीभीत के मझगवां में महंत सत्यगिरि ने बुधवार दोपहर समाधि लेने की घोषणा की। उनका कहना है कि अधिकारियों के आश्वासन के बाद भी श्री लंगड़े बाबा धार्मिक स्थल का जीर्णोद्धार कार्य शुरू नहीं हुआ। इससे वह आहत हैं।
विज्ञापन
महंत ने किया समाधि लेने का एलान
- फोटो : संवाद
विस्तार
पीलीभीत के बिलसंडा कस्बा से सटे गांव मझगवां स्थित श्री लंगड़े बाबा धार्मिक स्थल के महंत सत्यगिरि ने बुधवार दोपहर 12 बजे समाधि लेने की घोषणा कर दी है। मंदिर तक रास्ता बनने के लिए जो सामग्री भेजी है। उससे वह संतुष्ट नहीं हैं।
विज्ञापन
गांव मझगवां क्षेत्र में स्थित श्री लंगड़े बाबा देवस्थल काफी पुराना होने पर महंत सत्यगिरि मंदिर के जीर्णोद्धार की गत कई माह से मांग करते रहे हैं। पूर्व में भी जीर्णोद्धार के लिए अनशन पर बैठे थे। हालांकि बाद में अधिकारियों के आश्वासन पर अनशन समाप्त कर दिया। अब तक अधिकारियों के दिए आश्वासन पर कोई भी कार्य न होने की वजह से महंत पुनः अनशन पर बैठ गए। उन्होंने समाधि लेने की घोषणा कर दी। उन्होंने बताया कि जिंदा समाधि के लिए पहले भूमि पूजन किया था। इसके बाद उसकी खोदाई की गई। अब बुधवार दोपहर में वह समाधि लेंगे।
विज्ञापन
महंत ने कहा कि मंदिर तक रास्ता बनाने के लिए 300 ईंट भेजी हैं। इससे पूरा रास्ता नहीं बन सकेगा। अधिकारियों के रवैया से महंत काफी आहत हैं। उधर, इस मामले में प्रशासन का पक्ष जानने के लिए बीसलपुर के एसडीएम को कई बार मोबाइल फोन लगाया गया, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की।
विज्ञापन