फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Maggie for five samples

अभियान चलाकर मैगी के पांच नमूने लिए

Thu, 28 May 2015 11:20 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Thu, 28 May 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
Maggie for five samples
 प्रदेश में मैगी के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत जिले में भी जांच की गई।
विज्ञापन
खाद्य विभाग की टीम ने बाजार से मैगी के पांच नमूने लिए। मैगी के खिलाफ जांच की जानकारी पाकर बाजार की कई दुकानें बंद हो गई।

फास्ट फूड मैगी में गड़बड़ी की खबरें आने के बाद पूरे प्रदेश में जांच अभियान चल रहा है। इसकी जानकारी पर सुबह डीएम ओएन सिंह ने सिटी मजिस्ट्रेट को जिले में चेकिंग कराने के निर्देश दिए। डीएम के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट जितेंद्र कुमार शर्मा की अगुवाई में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग ने शहर में छापेमार कार्रवाई की।

 दोपहर को हुई कार्रवाई से बाजार में हड़कंप मच गया और कई दुकानें बंद हो गई। टीम ने जेपी रोड स्थित दयाल एजेंसी पहुंचकर मैगी पैकिंग, खरीद आदि की जांच की और यहां से पांच नमूने भी लिए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि पूरे जिले में मैगी के सैंपल लेकर जांच को लखनऊ भेजे जाएंगे। जांच टीम में खाद्य सुपरवाइजर खालिद हुसैन एवं अन्य स्टाफ भी मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed