फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Madhya Pradesh police arrested the murder accused from his home

Pilibhit News: मध्य प्रदेश पुलिस ने हत्यारोपी को घर से किया गिरफ्तार

Fri, 29 Nov 2024 12:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh police arrested the murder accused from his home
घुंघचाई। हत्या के मामले में मध्य प्रदेश पुलिस ने घुंघचाई थाना क्षेत्र में दबिश दी। एक आरोपी को दबोचा और उसकी निशानदेही पर बाइक बरामद कर ली।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के जिला भदोही के थाना चंदौली के एक गांव निवासी महेंद्र प्रताप सिंह कंबाइन स्वामी है। उनकी कंबाइन चलाने के लिए घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव पुन्नापुर टांडा निवासी अखिलेश, मुकेश गिरि व राहुल गिरि पहुंचे। आरोप है कि 19 नवंबर को मामूली विवाद में लोहे की राॅड से पीटकर महेंद्र की हत्या कर दी। इसके बाद मौके से भाग गए। स्थानीय पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया। पुलिस ने एक आरोपी मुकेश को मौके से ही पकड़ लिया। वहीं अखिलेश कंबाइन स्वामी की बाइक लेकर अपने घर भाग आया।

फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए बृहस्पतिवार को मध्य प्रदेश पुलिस घुंघचाई थाने पहुंची। घुंघचाई पुलिस को साथ लेकर आरोपियों के घर दबिश दी। पुलिस ने आरोपी अखिलेश को दबोच लिया। उसकी निशानदेही पर कंबाइन मालिक की बाइक को बरामद कर लिया। इसके बाद मध्य प्रदेश पुलिस आरोपी और बाइक को लेकर रवाना हो गई। घुंघचाई थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया मध्य प्रदेश की पुलिस किसी मामले में एक गांव में आई थी। इसके बाद लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed