{"_id":"d7c8d990ecdd6e79b71c393628c3e5c5","slug":"m-straight-to-the-needy-lohia-will-provide-accommodation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जरूरतमंदों को डीएम सीधे दें सकेंगे लोहिया आवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जरूरतमंदों को डीएम सीधे दें सकेंगे लोहिया आवास
पीलीभीत
Updated Thu, 28 Jan 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र भ्रमण के दौरान जरूरतमंद मिलने पर डीएम अब सीधे अपने स्तर से लोहिया आवास आवंटित कर सकेंगे। इसके लिए शासन ने डीएम को जिले के कुल लक्ष्य के 10 प्रतिशत आवासों के आवंटन का अधिकार दिया है। शासन के इस आदेश से गरीबों को राहत मिल सकेगी।
गांव में भ्रमण के दौरान अक्सर अधिकारियों को ऐसे परिवार मिलते हैं जिनकी स्थिति काफी दयनीय होती है, लेकिन किसी कारण और बीपीएल अथवा पात्रता सूची में उनका नाम न होने के कारण उन्हें लोहिया आवास नहीं मिल पाता। इन परिवारों को अधिकारी चाह कर भी आवास नहीं दे पाते थे। पिछले दिनों लखनऊ में हुई आईएस वीक में अधिकारियों ने इस मामले को प्रमुखता से रखा था। सरकार ने अधिकारियों की इस मांग को मानते हुए जिले को लोहिया आवास के लिए मिले कुल लक्ष्य के 10 प्रतिशत आवासों के आवंटन अधिकार डीएम को दे दिए हैं। इस शासनादेश से डीएम के गांव में भ्रमण के दौरान कुछ पाने की बाट जोह रहे अथवा जानकारी के अभाव में अधिकारियों तक अपनी बात न पहुंचा पाने वाले गरीबों को कुछ लाभ मिल सकेगा।
शासन के निर्णय से जरूरतमंद को सीधे लाभ दिया जा सकेगा। गांव में भ्रमण के दौरान ऐसे लोगों के सामने आने पर उसकी मदद की जा सकेगी।
- मासूम अली सरवर, डीएम