फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Lucknow team arrives to inspect land for proposed industrial hub.

Pilibhit News: प्रस्तावित औद्योगिक हब की जमीन देखने पहुंची लखनऊ की टीम

Thu, 17 Sep 2026 01:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Lucknow team arrives to inspect land for proposed industrial hub.
बीसलपुर। जिले में प्रस्तावित औद्योगिक हब की स्थापना को लेकर प्रशासनिक कवायद तेज हो गई है। इसी क्रम में बुधवार को लखनऊ से यूपीसीडा के अधिकारियों की टीम पीलीभीत पहुंची। अधिकारियों ने बीसलपुर क्षेत्र के गांव रूरिया में जिला प्रशासन की ओर से सुझाई गई करीब 110 एकड़ भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीएम नागेंद्र पांडेय भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची टीम ने सबसे पहले प्रस्तावित औद्योगिक हब के लिए चिन्हित किए गए भू-भाग की स्थिति देखी। अधिकारियों ने जमीन का क्षेत्रफल, भौगोलिक स्थिति तथा आसपास की परिस्थितियों का जायजा लिया। इसके साथ ही प्रस्तावित स्थल तक आने-जाने के लिए उपलब्ध मार्ग को भी देखा गया। टीम ने यह जानने का प्रयास किया कि संबंधित भूखंड तक आवागमन की सुविधा कैसी है और भविष्य में औद्योगिक गतिविधियां शुरू होने पर परिवहन व्यवस्था के लिहाज से मार्ग कितना उपयोगी रहेगा।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने स्थल तथा वहां तक पहुंचने वाले रास्ते के फोटो भी लिए। मौके से संबंधित जरूरी जानकारी जुटाने के साथ टीम ने जमीन की मौजूदा स्थिति को भी अपने स्तर से दर्ज किया। स्थानीय स्तर पर उपलब्ध मार्ग और प्रस्तावित स्थल के बीच की परिस्थितियों को देखने के बाद अधिकारियों ने आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी बिंदुओं का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ से आए यूपीसीडा के विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी उमेश शुक्ला तथा बरेली से पहुंचे यूपीसीडा के अधिशासी अभियंता डीपी सिंह ने एसडीएम नागेंद्र पांडेय के साथ पूरे क्षेत्र का निरीक्षण किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed