फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   lpg

सब्सिडी लेनी है तो बैंक से लिंक करें गैस कनेक्शन

Thu, 25 Dec 2014 12:36 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत Updated Thu, 25 Dec 2014 12:36 AM IST
विज्ञापन
पहली जनवरी से कुकिंग गैस की सब्सिडी सीधे बैंक खातों में पहुंचेंगी। इसके लिए सभी गैस उपभोक्ताओं को अपने गैस कनेक्शन को बैंक खातों से लिंक कराना है। बुधवार को गांधी सभागार में डीएम की अध्यक्षता में योजना के नोडल अधिकारी/एडीएम आलोक कुमार सिंह और एसपीसीएल के अधिकारी सौरभ यादव की मौजूदगी में गैस एजेंसी स्वामियों की बैठक हुई। इसमें बताया गया कि जिले में लगभग 1.14 लाख गैस उपभोक्ता हैं जिसमें अभी मात्र 19 हजार उपभोक्ताओं के खाते ही बैंक से लिंक हो सकेंगे। यदि पहली जनवरी तक गैस कनेक्शन बैंक खातों से लिंक नहीं हुए तो सब्सिडी की धनराशि नहीं मिलेगी। इसके लिए डीएम ने कंपनी के अधिकारी से जिले में पोस्टर, बैनर एव हैंडबिल आदि के माध्यम से प्रचार करने और बैंक प्रबंधकों को गैस कनेक्शन धारकों के खाते लिंक करने के कार्य को प्राथमिक से करने के निर्देश दिए। वहीं गैस एजेंसियों पर भी ग्राहकों को इस बावत सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बैठक में जिला पूर्ति अधिकारी रमन मिश्रा, एलडीएम केडी नौटियाल सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed