{"_id":"6851b113586f9397650a9baa","slug":"long-distance-buses-are-not-reaching-the-local-depot-passengers-are-upset-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-137959-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: स्थानीय डिपो पर नहीं पहुंच रहीं लंबी दूरी की बसें, यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: स्थानीय डिपो पर नहीं पहुंच रहीं लंबी दूरी की बसें, यात्री परेशान
Tue, 17 Jun 2025 11:46 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Tue, 17 Jun 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। लखीमपुर, बरेली सहित अन्य डिपो से संचालित लंबी दूरी की बसें रोडवेज बस अड्डे पर नहीं पहुंच रही हैं। इससे यहां के यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यात्री लंबी दूरी की बसों के लिए असम चौराहे को जाने को मजबूर है।
स्थानीय डिपो से लंबी दूरी की बसों के संचालन में महज दिल्ली मार्ग पर बसों की संख्या में इजाफा किया जा रहा है। जबकि लखनऊ, कानपुर, आगरा जैसी अन्य जगहों की बसों के लिए महज एक दो बसों का संचालन हो रहा है।
बरेली और लखीमपुर आदि जगहों से आने वाली बसें न तो डिपो पहुंच रहीं हैं और न ही नौगवां चौराहा। ऐसे में शहर से जाने वाले यात्री लंबी दूरी की बसों को पकड़ने के लिए शहर के असम चौराहे पर पहुंच रहे हैं। जहां व्यवस्थाएं भी न के बराबर हैं। ऐसे में यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। एआरएम पवन कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अधिकांश बसें नौगवां चौराहे से होकर निकल रही हैं। इसको लेकर संबंधित जिलों के एआरएम से संपर्क किया जाएगा। जिससे बसें डिपो या फिर नौगवां चौराहा होते हुए गुजरें।