फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   lokdaun

कोरोना योद्धाओं पर फूल बरसाए, गमछा भेंट किया

Tue, 14 Apr 2020 11:40 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2020 11:40 PM IST
विज्ञापन
lokdaun
पीलीभीत। लॉकडाउन में ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों, सफाई कर्मियों और स्वास्थ्य कर्मचारियों का अभिनंदन करने का क्रम जारी है। किसी ने उन्हें गमछा भेंट कर सम्मानित किया तो किसी ने फूल बरसाए। इनके स्वास्थ्य की कामना करते हुए फल का वितरण किया गया।
विज्ञापन

मझोला नगर पंचायत गुलड़िया भिंड़ारा के पूर्व चेयरमैन अजय गोयल ने ड्यूटी करने वाले इन कोरोना योद्धाओं को फूलमाला पहनाई और गमछा भेंट किए। सेवाभाव के दौरान खुद का ख्याल रखने को भी कहा गया। डॉ. विश्वास, अशोक कुमार, हरीश विष्ट, अनिल शर्मा मौैजूद रहे। जहानाबाद के मोहल्ला नई बस्ती के लोगों ने भी पुलिस और नगर पंचायत कर्मचारियों पर फूल बरसाए। उनके सेवाभाव की सराहना की गई। सामाजिक दूरी बनाते हुए फल भी बांटे गए। ईओ निसार हैदर, इंस्पेक्टर मनीराम सिंह, बाबूराम सागर, धर्म सिंह, हरद्वारीलाल मौजूद रहे।
विज्ञापन

स्वास्थ्य कर्मियों पर पुष्प वर्षा की
पूरनपुर। रोटरी क्लब पूरनपुर ग्रीन केो पदाधिकारियों ने लॉकडाउन में सेवाएं देने वाले स्वास्थ्य कर्मियों पर पुष्प वर्षा कर और सैनिटाइजर भेंट कर सम्मानित किया। क्लब अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता ने स्वास्थ्य विभाग में 108, 102 एंबुलेंस के कर्मचारियों, अस्पताल में कार्यरत पैरामेडिकल स्टाफ सहित 45 लोगों को सम्मानित किया। रोटरी क्लब के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. दिनेश गुप्ता, बृजेश गुप्ता, राजेश रस्तोगी, राजश खन्ना, नीरज गुप्ता, टीटू खंडेलवाल, दीपक अग्रवाल आदि ने इस आयोजन में हिस्सा लिया। रोटरी क्लब पूरनपुर रॉयल्स के अध्यक्ष कौशलेंद्र सहिंह भदौरिया के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री वितरित की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

सफाई कर्मचारियों का स्वागत किया
पीलीभीत। कोरोना की महामारी में लोगों की सेवा तत्पर सफाई कर्मचारियों को लोगों ने फूल माला पहनकर उनका स्वागत और अभिवादन किया और उनके स्वास्थ्य की कामना की ।

शहर के वार्ड 9 में बल्लभ नगर कॉलोनी और मोहल्ला नई बस्ती में मंगलवार को सभासद चेतन गंगवार और स्थानीय लोगों ने कोरोना संक्रमण के समय शहर को स्वच्छ बनाने में जुटे सफाई नायक श्यामबाबू और उनकी पूरी टीम को माला पहनाकर फूलों से स्वागत किया। सेवाभाव के दौरान खुद का ख्याल रखने को भी कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed