{"_id":"5e93378a8ebc3e7607033819","slug":"lokdaun-pilibhit-news-bly4024812179","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन का पालन कराने पहुंची पुलिस पर बरसाए फूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन का पालन कराने पहुंची पुलिस पर बरसाए फूल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। लॉकडाउन का पालन कराने पहुंची पुलिस पर मोहल्ला फीलखाना के लोगों ने छतों से फूल बरसाए। एक दिन पहले सख्ती की चेतावनी दिए जाने के बाद लोगों ने इसके जरिये आश्वास्त किया कि सभी जागरूक रहकर लॉकडाउन का पालन करेंगे। पुलिस ने भी सबसे घरों से न निकलने और छतों पर भी इकट्ठे जमा न होने की अपील की। इस दौरान नगरपालिका की टीम ने सैनिटाइजर का छिड़काव भी कराया।
शहर के मोहल्ला फीलखाना, पंजाबियान, देशनगर, जाटो चौराहा और लाल रोड पर भीड़ के घरों से बाहर जमा होने की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। एक दिन पूर्व पुलिस की ओर से अनाउंसमेंट कराया गया था। लॉकडाउन का पालन न होने पर कर्फ्यू लगाने की भी चेतावनी दी गई थी। रविवार सुबह मोहल्ला फीलखाना के लोगों को लॉकडाउन का पालन कराने और कोरोना वायरस को लेकर जागरूक करने के लिए सीओ सिटी प्रवीण मलिक, कोतवाल श्रीकांत द्विवेदी गए। मोहल्ले की संकरी गलियों में पहुंचे ही थे कि अचानक लोग घर की छतों पर और छज्जों पर सामाजिक दूरी बनाते हुए आ गए और पुलिस टीम पर फूल बरसाना शुरू कर दिया। यह देख अधिकारियों ने उन्हें कोरोना वायरस की भयावहता के बारे में बताया। अपील की कि लॉकडाउन का सभी पालन करें। कोरोना की चेन नहीं तोड़ी गई तो परिणाम घातक होंगे। मोहल्ले के लोगों ने भी भविष्य में उनकी ओर से कोई शिकायत न मिलने का विश्वास दिलाया। पुलिस के साथ पहुंची नगरपालिका की टीम के आबिद ने घर, मस्ज्दि के दरवाजों, बिजली पोल और सड़क पर खड़ी गाड़ियों पर सैनिटाइजर का छिड़काव कराया। उधर, प्रचंड ज्वाला देवी ज्योति जागरण मंडल के महंत आशूतोष शर्मा, अंकुर वर्मा, अभिषेक वर्मा, ऋषि कनौजिया ने पुलिस, डॉक्टर और नगरपालिका कर्मचारियों को सम्मानित किया।
बीसलपुर। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रविवार को सीएचसी के डॉक्टर समेत सभी कर्मचरियों और पुलिसकर्मियों को फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया। नवीन सक्सेना, राजेश शुक्ला, अमित मोहन मिश्रा, अयान खां मौजूद थे।
विज्ञापन
लॉकडाउन उल्लंघन पर दस नामजद
बीसलपुर/बिलसंडा। लॉकडाउन तोड़ने वालों पर कार्रवाई जारी है। कोतवाल केशव तिवारी ने बताया कि बीसलपुर कस्बे के मोहल्ला ग्यासपुर निवासी जकील खां, वकील खां, फिरोज, गांव ढकवारा निवासी दीपचंद्र, गयादीन, तेजराम और गांव लाड़पुर निवासी ताज मोहम्मद पर धारा 188 के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। सभी को नोटिस भिजवाए जा रहे हैं। रविवार को बिलसंडा के गांव घनश्यामपुर में दुकानो के सामने लगाए भीड़ पर पुलिस ने सुरेश, रामू और श्रीकृष्ण पर धारा 188 की कार्रवाई की।