फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Log of wood buried in the death of the innocent

लकड़ी के लट्ठे में दबकर मासूम की मौत

Wed, 22 Feb 2017 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत। Updated Wed, 22 Feb 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
Log of wood buried in the death of the innocent
डेमो - फोटो : demo pic
गांव का युवक ले गया था खेत से लकड़ी उठवाने
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा
 
खेत पर काटे गए पेड़ों की लकड़ी उठाने गए दस साल के बालक की लट्ठा के नीचे दबने से मौत हो गई। ग्रामीणों से इसकी सूचना मिली तो परिवार में कोहराम मच गया। 

न्यूरिया थाना क्षेत्र के नउआ नगरी किशनपुर निवासी प्रेमपाल मजदूरी करते हैं। उनके तीन बच्चे राजीव, बेटी नीतू और छोटा बेटा नीलेश है। मंगलवार शाम गांव का अनिल कुमार खेत पर काटे गए पेड़ों की लकड़ी उठाने गया तो अपने साथ प्रेमपाल के छोटे बेटे नीलेश को भी ले गया। उनके साथ गांव के अन्य बच्चे भी गए थे। इस बीच लकड़ी का लट्ठा उठाकर ले जाते वक्त नीचे दब जाने से सात वर्षीय नीलेश गंभीर रुप से घायल हो गया। इसके बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर परिवार वाले भी पहुंच गए। गंभीर हालत में नीलेश को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बेटे की मौत का पता लगने के बाद से मां रामबेटी का रो-रोकर बुरा हाल है। इंस्पेक्टर मोहम्मद कासिम ने बताया कि जिला अस्पताल के मेमो के जरिये मिली सूचना के आधार पर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा गया है। अभी कोई तहरीर परिवारीजनों से नहीं मिली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed