फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Lockout in market committee in protest against stoppage of paddy procurement

Pilibhit News: धान खरीद बंद होने के विरोध में मंडी समिति में तालाबंदी

Tue, 20 Jan 2026 01:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jan 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Lockout in market committee in protest against stoppage of paddy procurement
छह घंटे गेट पर डटे किसान, धान की खरीद शुरू होने पर माने किसान
विज्ञापन


पूरनपुर। लक्ष्य पूरा होने पर जिले में धान खरीद बंद होने के विरोध में भाकियू (अराजनीतिक) के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को मंडी समिति गेट पर ताला लगा दिया और बेमियादी धरना शुरू कर दिया। धरनास्थल पर पहुंचे एसडीएम ने वास्तविक किसानों के धान की खरीद कराने और लक्ष्य बढ़वाने का आश्वासन दिया, लेकिन आंदोलनकारी नहीं माने। पदाधिकारियों और किसानों ने करीब छह घंटे बाद मंडी के केंद्रों पर खरीद शुरू होने पर शाम 5:30 बजे धरना समाप्त कर दिया।

जिले में धान खरीद का लक्ष्य पूरा होने की सूचना पर शनिवार को अधिकांश केंद्रों पर धान की खरीद बंद कर दी गई। सोमवार को मंडी समिति के केंद्रों पर खरीद शुरू न होने के विरोध में भाकियू के जिलाध्यक्ष मंजीत सिंह के नेतृत्व में किसानों ने सुबह करीब 11 बजे मंडी समिति गेट को बंद कर बेमियादी धरना शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंचे एसडीएम अजीत प्रताप सिंह ने उच्चाधिकारियों से वार्ता के बाद लक्ष्य बढ़वाकर वास्तविक किसानों के धान की खरीद कराने का आश्वासन दिया। एसडीएम ने बताया कि आश्वासन पर किसान मान गए हैं।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष का कहना है कि किसानों के धान की खरीद 31 जनवरी तक होने की जानकारी दी गई थी। इसके बाद किसानों को जानकारी दिए बगैर देहात के केंद्र चार दिन पहले ही बंद कर दिए गए। अभी तमाम किसानों के पास धान है। क्षेत्रीय विपणन अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि लक्ष्य बढ़ने के बाद सोमवार को धान की खरीद शुरू करा दी गई है। पदाधिकारियों ने भी शाम के समय धरना समाप्त कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed