{"_id":"64e8f65fbe4463b443066a14","slug":"locked-in-illegally-operated-fatma-nursing-home-pilibhit-news-c-121-1-sbly1029-3251-2023-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: अवैध रूप से संचालित फात्मा नर्सिंग होम में डाला ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: अवैध रूप से संचालित फात्मा नर्सिंग होम में डाला ताला
Sat, 26 Aug 2023 12:13 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sat, 26 Aug 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
सील करवाते अधिकारी । संवाद
पीलीभीत। बिना पंजीकरण के संचालित एक निजी अस्पताल को सिटी मजिस्ट्रेट ने जांच के दौरान कई अनियमितताएं मिलने पर ताला डालकर सील कर दिया है। मौके पर टीम को पैनल में शामिल चिकित्सक भी नहीं मिले थे। इसकी रिपोर्ट डीएम को भेजी जा रही है।
डीएम के पास शहर के खकरा पुल के पास स्थिति फात्मा नर्सिंग होम को लेकर शिकायत हुई थी। कहा गया था कि अस्पताल फर्जी रूप से संचालित हो रहा है। डीएम के निर्देश पर शुक्रवार को सिटी मजिस्ट्रेट सुनील कुमार सिंह ने एसीएमओ डॉ. हरिदत्त नेमी और डीआई नेहा वैश्य के साथ अस्पताल में छापा मारा। जांच की तो पता चला कि पंजीकरण का नवीनीकरण नहीं है।
अस्पताल का नक्शा भी संचालक के पास नहीं था। पैनल में शामिल चिकित्सकों का अनुबंध पत्र भी नहीं था। इसके अलावा भी तमाम अनियमितताएं पाई गईं। अस्पताल में दवाओं की जांच के दौरान प्रसव से संबंधित दवाएं मिलीं, जबकि वहां पर कोई महिला चिकित्सक नहीं थी। इसके अलावा प्रदूषण बोर्ड का प्रमाणपत्र भी नहीं था। इस पर अस्पताल को सील कर दिया गया। इसकी रिपोर्ट डीएम को भेजी जा रही है।
विज्ञापन
00
टीम के साथ अस्पताल का निरीक्षण किया गया। काफी अनियमिताएं मिली थी। पंजीकरण का नवीनीकरण भी नहीं था। इसपर अस्पताल को सीज किया गया है। रिपोर्ट जिलाधिकार को भेजी जा रही है।- सुनील कुमार सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट