फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   LMO storage tank installed, oxygen supply will start soon

Pilibhit News: एलएमओ स्टोरेज टैंक हुआ स्थापित, जल्द शुरू होगी ऑक्सीजन आपूर्ति

Sat, 08 Feb 2025 01:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sat, 08 Feb 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
LMO storage tank installed, oxygen supply will start soon
शहर के जिला चिकित्सालय परिसर में बना ऑक्सीजन प्लाट।संवाद
पीलीभीत। मेडिकल कॉलेज के अधीन जिला अस्पताल परिसर में एलएमओ (लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन) स्टोरेज 20 लीटर के टैंक स्थापित किया गया है। इससे जिला और महिला अस्पताल में इलाज कराने वाले मरीजों को सहूलियत मिलेगी। स्टोरेज टैंक लग जाने से मरीजों को ऑक्सीजन की दिक्कत नहीं होगी।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए पहले से ही तीन ऑक्सीजन प्लांट संचालित है, जो क्रियाशील हैं। पाइपलाइन से ऑक्सीजन की आपूर्ति भी हो रही है। मरीजों की बढ़ती संख्या को देख और बेहतर उपचार के क्रम में अस्पताल परिसर में लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन स्टोरेज टैंक (एलएमओ) स्थापित किया गया है।
विज्ञापन

लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन से अस्पताल में निरंतर और पर्याप्त मात्रा में आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी, इससे मरीजों को उपचार के दौरान किसी भी प्रकार की ऑक्सीजन कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस टैंक की क्षमता करीब 20 लीटर होगी। टैंक के खाली होने पर इसकी रिफिलिंग कराई जाएगी। मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. संगीता अनेजा ने बताया कि चिकित्सालय को सुदृढ़ करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed