{"_id":"6629034057a260bf8006480b","slug":"livestock-extension-officer-dies-after-colliding-with-car-in-puranpur-animal-friends-injured-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-115247-2024-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: पूरनपुर में कार से टकराकर पशुधन प्रसार अधिकारी की मौत, पशुमित्र हुए घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: पूरनपुर में कार से टकराकर पशुधन प्रसार अधिकारी की मौत, पशुमित्र हुए घायल
विज्ञापन
पशुधन प्रसार अधिकारी का फाइल फोटो ।
पशुओं का टीकाकरण करने के लिए बाइक से निकले थे दोनों
संवाद न्यूज एजेंसी
पूरनपुर (पीलीभीत)। पशुओं का टीकाकरण करने बाइक से जा रहे शाहगढ़ पशु सेवाकेंद्र के पशुधन प्रसार अधिकारी व पशुमित्र हरदोई ब्रांच नहर के रास्ते में कार से टकराकर घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए सीएचसी लाया गया। गंभीर हालत में पशुधन प्रसार अधिकारी महेश चंद्र वर्मा को वहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल से बरेली ले जाते समय उनकी मौत हो गई।
पशु सेवाकेंद्र शाहगढ़ में तैनात पशुधन प्रसाद अधिकारी महेश चंद्र वर्मा (52) बुधवार सुबह गांव बंगला उर्फ मित्रसेनपुर निवासी पशुमित्र धर्मेंद्र (40) के साथ बाइक से गांव रंपुरा फकीरे में पशुओं को टीकाकरण करने जा रहे थे। हरदोई ब्रांच नहर के रास्ते में कार से टकराकर दोनों घायल हो गए।
घायलों को सीएचसी लाया गया। जहां से गंभीर हालत में महेश चंद्र वर्मा को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इसके बाद जिला अस्पताल से उन्हें इलाज के लिए बरेली भेजा गया। डिप्टी सीवीओ डॉ. राजीव मिश्रा ने बताया कि बरेली पहुंचने पर चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पशुधन प्रसार अधिकारी मूल रूप से बरेली के फरीदपुर के रहने वाले थे। वर्तमान में बरेली में बीसलपुर मार्ग स्थित एक कॉलोनी में रह रहे थे।
विज्ञापन
उनके परिवार में पत्नी राजकुमारी, पुत्र उदित (18), पुत्री तनु (21) है। पिछले साल उनका स्थानांतरण पीलीभीत से बरेली को हुआ था। तीन महीने बाद फिर स्थानांतरित होकर पीलीभीत जिले में आ गए। इनके पिता बाबूराम वर्मा और बड़े भाई भी पशुधन प्रसार अधिकारी के पद पर तैनात रहे। सेवानिवृत होने के बाद चार साल पहले इनके पिता और एक साल पहले भाई का निधन हो गया।