{"_id":"56f156a94f1c1bc55ff14d24","slug":"lighting-21-84-million-will-be-rectified","type":"story","status":"publish","title_hn":"21.84 लाख से सुधारी जाएगी प्रकाश व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
21.84 लाख से सुधारी जाएगी प्रकाश व्यवस्था
ब्यूरो /न्यूरिया।
Updated Tue, 22 Mar 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
lighting strikes monument
- फोटो : daily mail
मार्ग के दोनों ओर पेड़ लगाने समेत कई प्रस्ताव पास
नगर पंचायत बोर्ड की बैठक संपन्न
नगरपंचायत में 21.84 लाख रुपये की लागत से प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी। यह निर्णय नगर पंचायत की बोर्ड बैठक में लिया गया।
नगर पंचायत सभागार में चेयरमैन हिलाल अहमद की अध्यक्षता में मंगलवार को बोर्ड बैठक हुई। शुरूआत गत बैठक की कार्रवाई की पुष्टि से हुई। सदस्यों ने सभी वार्डों में विकास कार्य कराने, मच्छरों से निजात दिलाने को दवा छिड़काव कराने और कस्बे में सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने का प्रस्ताव रखा। तय हुआ कि मच्छरों से बचाव के लिए कीटनाशक दवा की खरीद करने के साथ पूरी नगरपंचायत में अभियान चलाकर साफ सफाई की जाएगी। बताया गया कि शासन ने 21.84 लाख रुपये की धनराशि प्राप्त हुई है। इस धनराशि से नगर पंचायत में प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी। साथ ही मार्ग के दोनों ओर पेड़ लगाने, सौंदर्यीकरण, स्वागत द्वारों व डिवाइडरों की रंगाई पुताई कराने का सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास किया गया। संचालन प्रभारी ईओ नर ङ्क्षसह राना ने किया। इस मौके पर सदस्य मुनीश राठौर,व शरफुद्दीन नूरी, मोहम्मद सलीम, परवीन बेगम, मरगूब हुसैन, शहजहां बेगम, नूर अहमद, मकबूल अहमद, मोहम्मद कमर आदि मौजूद रहे।