{"_id":"64bc236e513dfc7c570904b4","slug":"libraries-will-be-built-in-23-gram-panchayats-of-puranpur-pilibhit-news-c-121-1-sbly1029-1509-2023-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: पूरनपुर की 23 ग्राम पंचायतों में बनेंगे पुस्तकालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: पूरनपुर की 23 ग्राम पंचायतों में बनेंगे पुस्तकालय
Sun, 23 Jul 2023 12:13 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sun, 23 Jul 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
पूरनपुर। गांवों के विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अब बाहर के पुस्तकालयों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। तहसील क्षेत्र की 23 ग्राम पंचायत में ग्राम निधि से सार्वजनिक पुस्तकालय बनाए जाएंगे। इनमें लोग ज्ञानवर्धक पुस्तकें पढ़ सकेंगे। विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए भी पुस्तकें उपलब्ध रहेंगी।
ग्राम पंचायतों में पुस्तकालय भवन बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। जिन ग्राम पंचायतों की आबादी 4000 से अधिक है, उनमें ग्राम निधि से पुस्तकालय बनाए जाएंगे। पुस्तकालय में सामान्य ज्ञान, विभिन्न क्षेत्रों की प्रतियोगी पुस्तकें समेत अन्य ज्ञानवर्धक पुस्तकें रहेंगी। पुस्तकालय को अंदर से सुसज्जित और आकर्षक बनाया जाएगा। किताबें पढ़ने के लिए अलग-अलग डेस्क बोर्ड बनेंगेे। रोशनी की भी पर्याप्त व्यवस्था होगी। खंड विकास अधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि ग्राम पंचायतों में पुस्तकालय बनाने को तैयारी शुरू करा दी गई है।