फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Less than four registrations possible in class one in 22 schools of Marauri block

Pilibhit News: मरौरी ब्लॉक के 22 स्कूलों में कक्षा एक में हो सके चार से भी कम पंजीकरण

Sun, 12 May 2024 03:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2024 03:50 AM IST
विज्ञापन
Less than four registrations possible in class one in 22 schools of Marauri block
पीलीभीत। नवीन शिक्षा सत्र में स्कूलों में अधिक से अधिक पंजीकरण को लेकर शासन गंभीर है। इसके बाद भी बेसिक के कुछ स्कूलों में पंजीकरण को रफ्तार नहीं मिल पा रही है। मरौरी ब्लॉक के 22 ऐसे स्कूल सामने आए हैं जहां कक्षा एक में चार से भी कम पंजीकरण हुए हैं। इन स्कूलों के शिक्षकों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन

नया सत्र आरंभ होते ही शासन के आदेश पर अधिकारियों ने बेसिक स्कूलों में शत प्रतिशत पंजीकरण पर जोर देना शुरू कर दिया था। इसके बाद लोगों को जागरूक करने के लिए गांवों में रैलियों को निकालकर पंजीकरण पर जोर दिया गया। इसका असर अधिकतर स्कूलों में देखा भी गया।
विज्ञापन

नए सत्र को अब जब एक माह बीत गया है तो पंजीकरण को लेकर समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान मरौरी ब्लॉक की स्थिति ठीक नहीं पाई गई है। यहां के 22 प्राथमिक स्कूलों में अन्य कक्षाओं में तो प्रवेश की स्थिति ठीक मिली है लेकिन कक्षा एक में स्थिति बेहद खराब है। यहां चार या फिर इससे भी कम पंजीकरण हो सके हैं। जबकि पिछले सत्र में यहां पंजीकरण की स्थिति ठीक थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसपर अब इन स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में कहा गया है कि पंजीकरण बढ़ाएं और गांव के छह से 11 वर्ष तक की आयु के बच्चों का पूरा विवरण उपलब्ध कराएं। ऐसा न होने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
.........
इन स्कूलों के शिक्षकों को जारी किया गया नोटिस
प्राथमिक स्कूल सेमरखेड़ा, दियूनी केसरपुर, पीलीभीत कोहना, भमौरा, आरजी गौटिया, न्यूरिया हुसैनपुर, बरी, महोफ, मानपुर, रुपपुर, भूड़ गौटिया, सडा गौटिया, कंपोजिट स्कूल देशनगर, अलीगंज, लालपुर नौगवा, गायबोझ, माला कॉलोनी, नगफन, भूड़ा सरैंदा सहराई, पिपरिया कॉलोनी, कुठियारते, कंपोजिट बनोशा, बेबी कॉलोनी।

.....
ब्लॉक क्षेत्र के 22 स्कूलों में कक्षा एक में पंजीकरण की स्थिति बेहद खराब मिली है। यहां पर पर कक्षा एक में चार या इससे भी कम पंजीकरण मिले हैं। ऐसे में सुधार के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही नोटिस जारी कर पंजीकरण बढा़ने के निर्देश दिए गए हैं।
- एसएस मौर्य, खंड शिक्षाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed