{"_id":"681e4b77be48cf7bca0da55f","slug":"leopard-will-be-monitored-through-two-cameras-villagers-are-in-panic-since-one-week-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-135589-2025-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: दो कैमरों से होगी तेंदुए की निगरानी, एक सप्ताह से दहशत में ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: दो कैमरों से होगी तेंदुए की निगरानी, एक सप्ताह से दहशत में ग्रामीण
Sat, 10 May 2025 12:07 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sat, 10 May 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
अमरिया क्षेत्र के ग्राम तिरकुनियां नसीर में तेंदुओं की निगरानी के लिए कैमरे लगाते वन विभाग के क
अमरिया। जंगल से दूर तिरकुनियां नसीर गांव के समीप करीब एक सप्ताह से तेंदुओं की चहलकदमी बनी हुई है। इससे ग्रामीणों में दहशत है। शुक्रवार को सामाजिक वानिकी की टीम ने तेंदुओं की निगरानी के लिए क्षेत्र में दो कैमरे लगाए हैं।
गांव तिरकुनियां नसीर के ग्रामीणों ने बताया कि एक सप्ताह से तेंदुओं को आबादी के निकट प्रधान अनीस अहमद के खेतों में मौजूदगी देखी गई थी। इसके बाद से तेंदुआ क्षेत्र में डेरा जमाए हैं। करीब पांच सौ मीटर के दायरे में तेंदुओं की चहलकदमी बनी है। बृहस्पतिवार रात नौ बजे गांव तिरकुनयां नसीर के निकट नूर हुसैन के खेत में एक तेंदुए की चहलकदमी देखी गई थी। इससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई। लोग खेतों की ओर जाने से कतराने लगे हैं। शुक्रवार को भी तेंदुओं की मौजूदगी देखी गई। इसके बाद पूर्व प्रधान ने सामाजिक वानिकी के अधिकारियों को सूचना दी। सूचना पर सामाजिक वानिकी व डब्लूटीआई की टीम ने पहुंच कर स्थिति को परखा। ग्रामीणों से जानकारी जुटाई। तेंदुओं की सक्रियता को देखते हुए टीम ने क्षेत्र में दो कैमरे लगाए हैं। साथ ही ग्रामीणों को भी सतर्क किया गया है। वन दरोगा शीलेंद्र यादव ने बताया कि तेंदुओं की चहलकदमी को देखते हुए निगरानी बढ़ा दी गई है।