फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Leopard took away the calf from the house

Pilibhit News: घर से बछिया उठा ले गया तेंदुआ

Sun, 27 Aug 2023 12:30 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 27 Aug 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Leopard took away the calf from the house
तेंदुए के पगमार्क ट्रेस करते वन कर्मी व मौजूद ग्रामीण । संवाद
अमरिया। तेंदुए अब घरों में घुसकर पशुओं को अपना निवाला बनाने लगे हैं। शुक्रवार देर रात तेंदुआ गांव सूरजपुर के एक घर में घुसकर बछिया को उठा ले गया। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

पीलीभीत टाइगर रिजर्व में तेंदुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसके साथ ही तेंदुए आबादी में पहुंचकर मवेशियों को निवाला बना रहे हैं। गांव सूरजपुर निवासी बेचे लाल ने बताया कि शुक्रवार रात करीब आठ बजे परिवार के लोग घर के अंदर बैठे थे। इसी तेंदुए ने घर में घुसकर बछिया को दबोच लिया और गन्ने के खेत में ले जाकर निवाला बना लिया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया की एक सप्ताह पूर्व भी तेंदुआ गांव से बकरी और एक पालतू कुत्ते को उठा ले गया था। तेंदुए के गांव के अंदर घरों में घुसने से लोगों में दहशत है। ग्रामीणों ने बताया कि आसपास के गांव खली नवादा, शुक्ला फार्म, विशनपुर, रसूला, जगत आदि में भी तेंदुओं की सक्रियता बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचीं वन दरोगा सोनी सिंह, चेतन कुमार, कैलाश कुमार ने मौका मुआयना कर पगचिह्न ट्रेस कर ग्रामीणों को सतर्क किया। रेंजर पीयूष मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम को मौके पर भेजा गया। गांव में तेंदुए के पगचिह्न मिले हैं। ग्रामीणों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed