{"_id":"6a739acef3bbab510807a44b","slug":"leopard-kills-calf-panic-grips-the-area-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-165867-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: तेंदुए ने बछड़े को मार डाला, क्षेत्र में दहशत का माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: तेंदुए ने बछड़े को मार डाला, क्षेत्र में दहशत का माहौल
विज्ञापन
बरखेड़ा। पिपरिया मार्ग पर स्थित ग्राम बर्रामऊ में मंगलवार रात तेंदुए ने हमला कर एक बछड़े को मार डाला। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।
गांव के बालकराम के अनुसार, पहले बछड़ा एक बाग में था और तेंदुए के आने पर जब वह बस्ती की तरफ भागा। तेंदुए ने उसे बस्ती के पास दबोच लिया। बुधवार सुबह जब ग्रामीण टहलने निकले, तो उन्होंने बछड़े का क्षत-विक्षत शव देखा। पास ही तेंदुआ के पंजों के निशान भी मिले, जिससे ग्रामीणों के होश उड़ गए। सुबह के समय आवारा कुत्ते उस अधखाए शव को नोच रहे थे। घटना की सूचना प्रधान माखन लाल को दी गई, जिन्होंने तुरंत वन विभाग को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंचे वन कर्मियों ने जांच-पड़ताल के बाद इलाके में तेंदुए के मौजूद होने की पुष्टि की है। प्रधान ने बताया कि वन विभाग को चार दिन पहले ही गांव के आसपास तेंदुआ की मौजूदगी की सूचना दे दी गई थी, लेकिन विभाग ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया।
अब तक क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक गांव प्रभावित हो चुके हैं। बीच बस्ती में हुई इस घटना के बाद ग्रामीण अपनी और अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर अत्यधिक सतर्क हो गए हैं। डीएफओ भरत कुमार डीके का कहना है कि तेंदुए की तलाश के लिए वन विभाग की टीम को लगाया गया है। संवाद
-- -- -- -- -- -- -