{"_id":"6a53e92aaf49866ae30de2a0","slug":"leopard-enters-house-and-drags-away-goat-remains-found-in-field-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-163974-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: घर में घुसकर बकरे को ले गया तेंदुआ, खेत में मिला अवशेष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: घर में घुसकर बकरे को ले गया तेंदुआ, खेत में मिला अवशेष
विज्ञापन
पूरनपुर। हजारा क्षेत्र के गांव नहरोसा के रफीक की पत्नी मजमा बेगम के घर में घुसकर तेंदुए ने उसके बकरे को मार डाला। शोर पर तेंदुआ बकरा के शव को समीप के गन्ना के खेत में खींच ले गया और खा डाला। सूचना पर पहुंची संपूर्णानगर रेंज की टीम को गन्ना के खेत में बकरा के अवशेष मिले। तेंदुए के निगरानी को वन विभाग की टीम जुट गई है।
घटना रविवार सुबह करीब साढ़े तीन बजे गांव नहरोसा की मजमा बेगम के घर की है। रविवार सुबह सूचना पर संपूर्णानगर रेंज की टीम मौके पर पहुंची। संपूर्णानगर रेंजर ललित कुमार ने बताया कि टीम को घर के आसपास तेंदुआ के पंजों के निशान मिले। समीप के गन्ना के खेत में बकरे का अवशेष मिला है। आसपास के लोगों को तेंदुआ की चहल कदमी की जानकारी देकर सतर्क किया गया। निगरानी को टीम लगाई गई है। हजारा क्षेत्र के नहरोसा, कबीरगंज के समीप पिछले कई दिनों से तेंदुआ की चहलकदमी हो रही है। कबीरगंज में सप्ताह भर पहले पिंजरा भी लगाया गया। पिंजरा के पास तक तेंदुआ नहीं पहुंचा। संवाद