फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Leopard entered three houses and killed three goats

Pilibhit News: तेंदुए ने तीन घरों में घुसकर तीन बकरियों को मार डाला

Wed, 16 Oct 2024 12:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
Leopard entered three houses and killed three goats
पूरनपुर। शारदा नदी पार गांव शांतिनगर टिब्बा के तीन घरों में घुसकर तेंदुए ने तीन बकरियों को मार डाला। शोर-शराबे पर तेंदुआ खेतों में भाग गया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम को तेंदुए के पगचिह्न मिले।
विज्ञापन


शारदा नदी पार बाघ और तेंदुआ कई दिनों से चहलकदमी कर रहे हैं। बाघ महिला सहित दो लोगों पर हमला कर लहूलुहान कर चुका है। साथ ही एक महीने में 10 से अधिक बकरियों को मार चुका है। सोमवार की रात को तेंदुए ने गांव शांतिनगर टिब्बा निवासी प्रमोद, वीरेंद्र, राजेंद्र के घरों में घुसकर तीन बकरियों को मार डाला।
विज्ञापन


शोर-शराबे पर तेंदुआ बकरियों के शवों को छोड़कर खेतों में भाग गया। सूचना पर संपूर्णानगर रेंज की टीम मौके पर पहुंची। संपूर्णानगर रेंजर अनिल कुमार ने बताया कि टीम को तेंदुए के पगचिह्न मिले है। निगरानी को टीम लगाई गई है। आसपास के लोगों को तेंदुआ की चहलकदमी को लेकर सतर्क रहने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




मलेट्री फार्म, नानक नगरी के समीप लगाए जाएंगे कैमरे

गांव नहरोसा के समीप बाघ की लोकेशन जानने को लगाए गए कैमरों में बाघ की फोटो कैद नहीं हो सकी। टीमें भी बाघ की लोकेशन नहीं पता कर सकीं। लोकेशन न मिलने पर बाघ के नहरोसा के समीप से दूसरे स्थान पर जाने की आशंका वन विभाग के अफसर जता रहे है। संपूर्णानगर रेंजर अनिल कुमार ने बताया कि गांव नहरोसा के समीप बाघ की लोकेशन न मिलने पर लगाए गए कैमरों को मिलेट्री फार्म और नानक नगरी के समीप लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed