फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Leopard dragged the calf from the cattle shed, took it to the field and ate it

Pilibhit News: पशुशाला से बछड़े को खींच ले गया तेंदुआ, खेत में ले जाकर खा गया

Fri, 08 Sep 2023 11:46 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 08 Sep 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
Leopard dragged the calf from the cattle shed, took it to the field and ate it
गांव अलीगंज में जांच करते डिप्टी रेंजर ।
न्यूरिया। मथना और पूरनपुर क्षेत्र में बाघ की दहशत के बीच अब तेंदुआ का आतंक हैं। क्षेत्र के गांव अलीगंज में बृहस्पतिवार रात तेंदुआ पशुशाला से बछड़े को खींच ले गया और पास के ही खेत में ले जाकर खा लिया। सुबह उसके अवशेष मिले। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर पगचिह्न देखे। ग्रामीणों से सतर्क रहने की सलाह दी है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात में तेंदुआ ग्राम अलीगंज निवासी ओमप्रकाश की पशुशाला से बछड़े को खींचकर 100 मीटर दूर गन्ने के खेत में ले गया और अपना निवाला बना लिया। सूचना पर सुबह सामाजिक वानिकी के डिप्टी रेंजर शेर सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांंच-पड़ताल के बाद ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी।
विज्ञापन

इससे पहले बृहस्पतिवार को दिन में तीन बजे क्षेत्र के ग्राम मानपुर के चार लोग पास के ही खेतोंं में बकरियां चरा रहे थे। इसी दौरान तेंदुआ मानपुर निवासी हरचरन लाल की बकरी को खींचकर गन्ने के खेत में ले गया। खेत में ही बकरी को अपना निवाला बना लिया। इससे लोगों में खलबली मच गई।

गांव अलीगंज में जांच करते डिप्टी रेंजर ।

गांव अलीगंज में जांच करते डिप्टी रेंजर ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed