फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   lekhpal chakbandi exam completed peacefully in 44 centre

44 केंद्रों पर शांतिपूर्वक संपन्न हुई लेखपाल चकबंदी परीक्षा

Sun, 08 Nov 2015 07:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं Updated Sun, 08 Nov 2015 07:34 PM IST
विज्ञापन
lekhpal chakbandi exam completed peacefully in 44 centre
चकबंदी लेखपाल भर्ती के लिए जिले में 19928 अभ्यर्थियों को परीक्षा देना था, जिसके लिए जिले की तीनों तहसीलों में 44 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। रविवार को सुबह 11 परीक्षा प्रारंभ हुई। इस परीक्षा में युवाओं के साथ युवतियों ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। नकलविहीन और शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न कराने को सभी परीक्षा केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट के अलावा जिले में 16 सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए थे। दो घंटे चली परीक्षा शांतिपूर्ण रही। परीक्षा प्रभारी एडीएम अजय कांत सैनी ने बताया शहर के ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज के कक्ष संख्या छह में एक छात्र का रोलनंबर और ओएमआर सीट नंबर में अंतर होने की सूचना मिली थी। इस पर जांच कराई गई जिसमें कोई गड़बड़ी नहीं मिली। परीक्षा संपन्न होने के बाद उत्तर पुस्तिकाओं को सील कर जिला मुख्यालय पर जमा कराया गया। परीक्षा में 714 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

मझोला। क्षेत्र के चौधरी उमराव सिंह इंटर कॉलेज व नेहरू इंटर कॉलेज में चकबंदी लेखपाल परीक्षा हुई। सेक्टर मजिस्ट्रेट अमरीश यादव ने विद्यालयों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं।
विज्ञापन

बीसलपुर। राजकीय महाविद्यालय, जनता टेक्नीकल इंटर कॉलेज, एसवीएम कॉलेज, निशा गर्ल्स इंटर कॉलेज, बालाजी गर्ल्स इंटर कॉलेज, आरडीएसएस इंटर कॉलेज, केकेएस विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, राजकीय गर्ल्स इंटर कॉलेज बरखेड़ा, जनता इंटर कॉलेज बरखेड़ा, शेरबुड कॉलेज बरखेड़ा, महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज ज्योहरा कल्यानपुर और राजकीय इंटर कॉलेज पौटा कलां आदि केंद्रों पर चकबंदी लेखपाल पद के लिए परीक्षा हुई। एसडीएम बीपी सिंह, सीओ सुवेग सिंह सिद्धू, तहसीलदार नन्हे लाल और नायब तहसीलदार एमआर थारू ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। सुरक्षा के लिहाज से सभी केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरनपुर। नगर के सनातन धर्म इंटर कालेज, पंचमदास इंटर कालेज, पब्लिक इंटर कालेज, खालसा इंटर काजेल, गुरुनानक इंटर कालेज, जीजीआईसी, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज मेें लेखपाल भर्ती परीक्षा हुई।


बोले परीक्षार्थी: सरकार पूर्ण करें प्रक्रिया
पीलीभीत। चकबंदी लेखपाल की परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थियों में जहां परीक्षा को लेकर उत्साह था वहीं वह इसकी प्रक्रिया पूरी होने को लेकर आशंकित दिखे। परीक्षार्थियों ने कहा कि सरकार को युवाओं के भविष्य को देखते हुए परिणाम घोषित करने के साथ ही जल्द प्रक्रिया पूरी करनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed