फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Lawyers' agitation continues over Ghaziabad incident

Pilibhit News: गाजियाबाद कांड को लेकर वकीलों का आंदोलन जारी

Thu, 14 Nov 2024 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
Lawyers' agitation continues over Ghaziabad incident
पीलीभीत में गाजियाबाद कांड को लेकर विरोध जताते अ​धिवक्ता स्रोत : अ​धिवक्ता
पीलीभीत। 29 अक्तूबर को गाजियाबाद में अधिवक्ताओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में पीलीभीत जनपद के अधिवक्ता भी आंदोलन पर हैं। बुधवार को 15वें दिन भी अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य नहीं किया। साथ ही बृहस्पतिवार को भी अदालती कामकाज नहीं करने की घोषणा की।
विज्ञापन

30 अक्तूबर से लेकर तीन नवंबर तक पांच दिन न्यायालय में दीपावली पर्व का अवकाश था। चार नवंबर को उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के आह्वान पर जनपद के अधिवक्ताओं ने विरोध दिवस मनाया। प्रदर्शन करके प्रशासन को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। इसके बाद से जनपद के अधिवक्ता लगातार गाजियाबाद के अधिवक्ताओं के समर्थन में हैं।
विज्ञापन

आंदोलनकारी अधिवक्ताओं का कहना है कि दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाए। उत्तर प्रदेश में अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए अधिवक्ता संरक्षण कानून लागू किया जाए। 15वें दिन बुधवार को भी जनपद के अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। अधिवक्ताओं के आंदोलन पर रहने के कारण वादकारी तारीख लेकर लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को दोपहर बाद अधिवक्ताओं ने गाजियाबाद प्रकरण को लेकर चर्चा की। इस अवसर पर जिला संयुक्त बार एसोसिएशन के अध्यक्ष धीरेंद्र मिश्र, सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विवेक पांडे, सेंट्रल बार एसोसिएशन के महासचिव विवेक अवस्थी, अशोक बाजपेई, अमित मिश्रा, विद्या राम वर्मा, मनोज उपाध्याय, कुलदीप अवस्थी, अशोक शर्मा, राजकुमार गंगवार, देवदत्त आर्य, श्रीओम मिश्रा, नीरज जायसवाल, संजीव दुबे आदि थे।

--
पूरनपुर में भी वकीलों ने किया प्रदर्शन



पूरनपुर। गाजियाबाद की घटना के विरोध में बुधवार को वकीलों ने प्रगतिशील अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष अमिताभ मिश्र के नेतृत्व में पुरानी तहसील परिसर से जुलूस निकाला और नए तहसील भवन के गेट के सामने कोतवाली मार्ग पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। इसके बाद राज्यपाल को संबोधित सात सूत्री ज्ञापन नायब तहसीलदार ऋषि दीक्षित को सौंपा। प्रदर्शन में एसोसिएशन के महामंत्री संजय पांडेय, पूर्व अध्यक्ष संजय सक्सेना, मुकेश गुप्ता, देव शर्मा, त्रिभुवन शर्मा आदि वकील शामिल रहे।

पीलीभीत में गाजियाबाद कांड को लेकर विरोध जताते अधिवक्ता स्रोत : अधिवक्ता

पीलीभीत में गाजियाबाद कांड को लेकर विरोध जताते अधिवक्ता स्रोत : अधिवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed