फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Land rented for parking zone in Mustafabad

Pilibhit News: मुस्तफाबाद में पार्किंग जोन के लिए किराये पर ली गई जमीन

Wed, 20 Nov 2024 10:53 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2024 10:53 PM IST
विज्ञापन
Land rented for parking zone in Mustafabad
मुस्तफाबाद गेस्ट हाउस के पास बनाए गए पा​र्किंग स्थल पर खड़े जंगल सफारी वाहन।संवाद
पीलीभीत। पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर) के पर्यटन सत्र के दौरान मुस्तफाबाद गेस्ट हाउस परिसर में अब बेतरतीब खड़े वाहन दिखाई नहीं देंगे। व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए विभाग की ओर से गेस्टहाउस के समीप जमीन किराये पर लेकर पार्किंग जोन बनाया गया है। इसमें सैलानियों के प्राइवेट वाहनों के साथ ही जंगल सफारी के वाहन भी खड़े किए जा सकेंगे।
विज्ञापन

पीलीभीत टाइगर रिजर्व के पर्यटन सत्र के दौरान सबसे अधिक सैलानी मुस्तफाबाद गेस्टहाउस स्थित बुकिंग काउंटर से ही जंगल सफारी के लिए रवाना होते हैं। अधिकांश सैलानी अपने वाहनों से भी वहां पहुंचते हैं। ऐसे में परिसर में बनाए गए पार्किंग जोन का दायरा कम होने से अव्यवस्थाएं हावी रहती थीं। प्राइवेट वाहनों के साथ जंगल सफारी के वाहन भी खड़े होने से सैलानियों के साथ पीटीआर प्रशासन को भी परेशानी का सामना करना पड़ता था। वहीं पिछले सत्र के दौरान पार्किंग स्थल के क्षेत्र में ही सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया था।
विज्ञापन

उधर, नए सत्र में व्यवस्थाओं को बेहतर करने के लिए पीटीआर प्रशासन की ओर से मुस्तफाबाद गेस्टहाउस परिसर से सटे इलाके में स्थित किसान के एक खेत को लीज पर लिया गया है। इसके लिए 30 हजार रुपये प्रति सत्र के हिसाब से पांच साल तक का एग्रीमेंट किया गया है। पार्किंग जोन की जगह चिह्नित होने के बाद से सैलानियों के निजी वाहन के साथ ही जंगल सफारी के वाहनों को भी व्यवस्थित तरीके से खड़ा किया जाने लगा है। रेंजर सहेंद्र यादव ने बताया कि व्यवस्थाओं को बेहतर करने के लिए पार्किंग जोन की जगह निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन






जंगल सफारी के दौरान बाघ के दीदार कर गदगद हुए सैलानी

कलीनगर। पर्यटन सत्र के दौरान जंगल सफारी का आनंद लेने आने वाले सैलानियों को बाघ के खूब दीदार हो रहे हैं। बुधवार को जंगल सफारी के दौरान मार्ग पर चहलकदमी कर रहे बाघ को देख सैलानी गदगद हो गए। खूबसूरत नजारे का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल भी किया गया।

वीडियो में बाघ जंगल से निकलकर मार्ग पर आकर चहलकदमी करते देखा जा रहा है। इस दौरान बाघ के दीदार करने के लिए दो ओर जंगल सफारी वाहनों की कतार भी लग गई। करीब पांच मिनट तक मार्ग पर चहलकदमी करने के बाद बाघ जंगल की ओर निकल गया। बाघ का नजारा देख सैलानी काफी खुश हुए। संवाद

मुस्तफाबाद गेस्ट हाउस के पास बनाए गए पार्किंग स्थल पर खड़े जंगल सफारी वाहन।संवाद

मुस्तफाबाद गेस्ट हाउस के पास बनाए गए पार्किंग स्थल पर खड़े जंगल सफारी वाहन।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed