लक्ष्मी आगमन को सजा हर घर आंगन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुशहाली और समृद्धि के त्योहार दिवाली के लिए हर घर आंगन सज गया है। शाम को लक्ष्मी पूजन और आतिशबाजी के लिए बुधवार को पूरे दिन खरीदारी का दौर चला। लोगों ने पटाखे, लक्ष्मी गणेश की मूर्ति, कंदील, मोमबत्तियां व मिट्टी के दिये आदि खरीदे। दिवाली की सामग्री के खरीदारी के चलते बाजार में रौनक रही वहीं शहर के विभिन्न मार्गों पर भी जमीन पर फड़ लगाकर मिट्टी के दिये, कलश आदि बेचने वालों के पास भीड़ रही। मिट्टी के दियो के अलावा खुशबूदार रंग-बिरंगी मोमबत्तियां भी खरीदी गईं। दिवाली पर एक-दूसरे को शुभकामनाओं के साथ गिफ्ट और मिठाई देने के लिए भी लोगों ने एक दिन पहले से खरीदारी की। सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों ने स्टाफ ने एक दूसरे को मिठाई और गिफ्ट देकर दिवाली की शुभकामनाएं दी।
मेवा मिष्ठान की हुई जमकर बिक्री
दिवाली पर पूजन एवं आतिशबाजी की सामग्री के अलावा मेवा मिष्ठान की भी जमकर बिक्री हुई। लोगों ने एक-दूसरे को दिवाली की शुभकामनाएं देने को मिठाई और मेवा के पैकिंग तथा गिफ्ट आइटम खरीदे जा रहे हैं इसमें 250 रुपये से लेकर 1250 रुपये तक पैक (डलिया) मौजूद हैं। ड्रमंडगंज चौराहे पर मेवा मिष्ठान विक्रेता नरेश जायसवाल ने बताया कि डाई फ्रूट के रेट में अंतर आया है। गोला, किसमिस, काजू, छुआरा, चिंरौजी आदि के दाम बढ़े हैं।