{"_id":"671ffc19441fba5543027295","slug":"lakhs-of-rupees-were-swindled-in-the-name-of-getting-a-government-job-report-filed-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-124761-2024-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये ठगे, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये ठगे, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
बीसलपुर। दियोरिया कोतवाली पुलिस ने नौकरी दिलाने के नाम पर एक बेरोजगार से लाखों रुपया हड़पने और वापस मांगने पर जाति सूचक शब्द कहने के मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
दियोरिया कोतवाली के गांव बढ़ारा निवासी पवन कुमार ने बताया कि 24 अप्रैल 2024 को थाना बरखेड़ा के गांव रायपुर के दो जालसाजों ने सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर उनसे कई लाख रुपये झटक लिए। बाद में नौकरी नहीं मिलने पर जालसाज काफी समय तक रुपये देने के नाम पर टालमटोल करते रहे।
यही नहीं उन्होंने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी भी दी।कोतवाल प्रदीप विश्नोई ने बताया कि पवन कुमार की तहरीर पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इसमें थाना बरखेड़ा के गांव रायपुर निवासी नरेंंद्र कुमार और जयकरन लाल को नामजद किया गया है।